फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: सोमवती अमावस्या के कारण भैरवघाट पर घंटों तक जाम, बड़वाह से ट्रैफिक किया डायवर्ट

Mon, 08 Apr 2024 09:11 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर-खंडवा रोड का निर्माण हो रहा है। इस कारण इंदौर के तेजाजी नगर के आसपास तो रोजाना यातायात बाधित होता है, लेकिन सोमवार को भैरवघाट और बलवाड़ा गांव में हजारों वाहन ट्रैफिक जाम में फंसे रहे।
 
विज्ञापन
इंदौर खंडवा रोड पर ट्रैफिक जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवती अमावस्या के कारण लाखों लोग ओंकारेश्वर में स्नान करने पहुंचे। इस कारण इंदौर-खंडवा रोड पर सुबह से लेकर शाम तक लगातार जाम लगा रहा। इंदौर से सनावद तक का सफर पांच घंटे में पूरा हुआ। खेड़ी घाट ब्रिज, भैरवघाट और बलवाड़ा गांव तक जाम बार-बार लगता रहा। ओंकारेश्वर से इंदौर की तरफ जाने वाले वाहनों को बड़वाह से महेश्वर की तरफ डायवर्ट किया गया। सिर्फ दोपहिया वाहनों को ही बलवाड़ा की तरफ जाने दिया जा रहा था।

विज्ञापन


इंदौर-खंडवा रोड पर ट्रैफिक जाम की जानकारी मिलने के बाद कई वाहन तो इंदौर से ही रास्ता बदल कर निकले। इंदौर-खंडवा रोड का निर्माण हो रहा है। इस कारण इंदौर के तेजाजी नगर के  आसपास तो रोजाना यातायात बाधित होता है, लेकिन सोमवार को भैरवघाट और बलवाड़ा गांव में हजारों वाहन ट्रैफिक जाम में फंसे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओंकारेश्वर में स्नान के लिए जाने वालों की भीड़ ज्यादा होने की वजह मोरटक्का पर भी वाहन गुत्थम गुत्था होते रहे। खेड़ीघाट ब्रिज को पार करने में ही आधे से एक घंटे का समय लग रहा था। ट्रैफिक पुलिस मोरटक्का फाटे से बड़वाह की तरफ आने वाले ट्रैफिक को रोककर बार-बार यातायात बहाल करने की कोशिश करती रही। जाम में फंसे वाहन चालक रोहन होलकर ने बताया कि इंदौर से सनावद तक जाने में उन्हें पांच घंटे से अधिक का समय लगा। जगह-जगह यातायात बाधित हो रहा था और जाम खुलवाने के लिए घाट क्षेत्र मेें पुलिस वाले भी तैनात नहीं थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें