फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: कोर्ट ने बहू को चेताया, सास को परेशान मत करो, घर पर लगा ताला खोलकर दो

Sat, 16 Aug 2025 11:02 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: पारिवारिक विवाद में जिला कोर्ट ने सास की याचिका पर बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने बहू को तीन दिन के भीतर मुचलका भरने और घर पर लगाए ताले को खोलने का आदेश दिया।
विज्ञापन
कोर्ट ने दहेज हत्या मामले में सुनाई सजा - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला कोर्ट ने एक पारिवारिक विवाद की सुनवाई में अहम फैसला सुनाते हुए बहू को आदेश दिया है कि वह तीन दिन के भीतर मुचलका भरे। कोर्ट ने साफ किया कि बहू अपनी सास के साथ किसी भी तरह की घरेलू हिंसा नहीं करेगी और न ही उन्हें किसी भी रूप में परेशान करेगी। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया कि बहू न तो सास से स्वयं संपर्क करेगी और न ही अपनी ओर से किसी को भेजकर संपर्क करवाएगी। इसके साथ ही कोर्ट ने बहू को घर पर लगाए गए ताले को तुरंत खोलने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Janmashtami: मजबूती देखने हाथी को घुमाया, तोपों से सलामी; 200 साल पुराने गोपाल और बांके बिहारी मंदिर की कहानी

क्या है पूरा मामला
यह मामला खजराना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला से जुड़ा है। महिला के बेटे ने महू निवासी युवती से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद बेटा ससुराल में ही रहने लगा, जिससे नाराज होकर महिला ने वर्ष 2022 में बेटे और बहू से संबंध तोड़ लिए थे। कुछ समय बाद बेटे और बहू के बीच विवाद गहराया और बेटा ससुराल छोड़कर अलग हो गया। वर्तमान में दोनों के बीच तलाक का मामला न्यायालय में लंबित है। बेटे के अलग होने के बाद से ही बहू ने महिला को परेशान करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


विवाद और पुलिस की उदासीनता
महिला के मुताबिक, बहू बार-बार उसके घर आकर विवाद करने लगी। परेशान होकर महिला ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। हालात बिगड़ने पर महिला ने जिला न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। सुनवाई के दौरान भी बहू महिला के घर पहुंची और झगड़ा करने लगी। यही नहीं, उसने जबरन सास को घर से बाहर निकालकर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन


कोर्ट ने दिए कड़े निर्देश
महिला ने पुलिस को दोबारा शिकायत दी, मगर इस बार भी कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर महिला ने पिछले दरवाजे से घर में प्रवेश किया और अदालत में बहू द्वारा दी जा रही प्रताड़ना का पूरा ब्योरा पेश किया। जिला न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्त रुख अपनाया और बहू को चेतावनी देते हुए मुचलका भरने का आदेश दिया। साथ ही स्पष्ट किया कि अगर बहू ने आदेश का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें