फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर की बड़ी खबरें: दिलजीत के शो पर बम का साया, 4 बहनों के इकलौते भाई की मौत और शहर की 5 बड़ी हलचल

Tue, 10 Nov 2026 05:41 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को आईईडी से उड़ाने की धमकी के बीच सिंगर ने इंदौर आकर पोहा खाने की बात कही। वहीं, सुपर कॉरिडोर पर टैंकर की टक्कर से कॉलेज छात्र की मौत हो गई। इसके अलावा धार रोड पर फैक्ट्री में आग लगी और जिला अस्पताल में नई मेडिकल यूनिट्स शुरू हुईं।
विज्ञापन
इंदौर की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1. 15 नवंबर को होने वाले दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को आईईडी से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकियों और 4 गानों पर रोक के बीच दिलजीत ने सोशल मीडिया पर इंदौर आकर पोहा खाने की बात कही है। पुलिस और एसआईटी ईमेल भेजने वाले की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ेंः बम से उड़ाने की धमकी के बीच दिलजीत दोसांझ बोले- पोहा खाने जरूर आऊंगा

2. एरोड्रम क्षेत्र स्थित सुपर कॉरिडोर पर तेज रफ्तार दूध टैंकर की टक्कर से सेज यूनिवर्सिटी के 19 वर्षीय छात्र निहाल की मौत हो गई। 4 बहनों का इकलौता भाई निहाल मूलतः प्रयागराज का था। आगामी 25 नवंबर को उसकी बहन की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ेंः 4 बहनों के इकलौते भाई की मौत, 25 नवंबर को घर में बजनी थी शहनाई

3. प्लास्टिक की बोतल बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक लगी आग ने फैक्ट्री के बड़े हिस्से को चपेट में ले लिया और लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कार्रवाई की। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ेंः धार रोड पर प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, धुएं का गुबार देख मची अफरा-तफरी, लाखों का सामान जलकर खाक

4. दीपावली के दौरान बढ़े प्रदूषण के बाद अब इंदौर की हवा में सुधार है। हालांकि, प्रदूषण से राहत मिलने के बावजूद शहरवासियों को नवंबर की गुलाबी ठंड का इंतजार है। मौसम में फिलहाल ठंडक का अहसास तो हो रहा है, लेकिन सर्दी ने अभी जोर नहीं पकड़ा है।
पूरी खबर पढ़ेंः इंदौर का मौसम कैसा है? रात का तापमान रहा कम, दिन में एक डिग्री चढ़ा पारा

5. जिला अस्पताल में बच्चों और नवजातों के बेहतर इलाज के लिए 30 बेड की गहन चिकित्सा व्यवस्था शुरू कर दी गई है, जिसमें 20 बेड का एसएनसीयू और 10 बेड का पीआईसीयू शामिल है। 10 बेड की एमएनसीयू यूनिट भी शुरू की जा रही है, जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
खुशखबरी: जिला अस्पताल में शुरू हुई कई आधुनिक सुविधाएं, मां और नवजात को एक साथ मिलेगा बेहतर इलाज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें