फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा बोले-इस बार का चुनाव सरकार नहीं बल्कि देश को विश्वगुरू बनाने के लिए है

Fri, 05 Apr 2024 09:46 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

आईटीआई क्षेत्र में खुले इस कार्यालय पर आयोजित सभा में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित देशों की श्रेणी में लाने सपना देखा है। इसमें देशवासियों का सहयोग भी जरुरी है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा-2 के लोकसभा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने किया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस बार का लोकसभा चुनाव देश के मान, सम्मान और स्वाभिमान का है। हम सिर्फ सरकार बनाने के लिए चुनाव नहीं लड़ रहे है। हमे देश को विश्वगुरू बनाना है। देश की जनता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रुप में देखना चाहती है। वे पूरे विश्व के नेता है।

आईटीआई क्षेत्र में खुले इस कार्यालय पर आयोजित सभा में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित देशों की श्रेणी में लाने सपना देखा है। इसमें देशवासियों का सहयोग भी जरुरी है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश की दशा और दिशा तय करने वाला चुनाव है। संगठन का कार्यकर्ता इस बार में चुनाव राष्ट्रहित के भाव से काम कर रहा है।

सबसे ज्यादा की लीड का रिकार्ड बने

उपमुख्यमंत्री देवड़ा कार्यालय के शुभारंभ के मौके पर महिला कार्यकर्ताअेां की ज्यादा भीड़ देखकर आश्चर्यचकित हो गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा वोटों की जीत का रिकार्ड दो नंबर विधानसभा क्षेत्र में बना हैै। मुझे विश्वास है कि प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में सबसे ज्यादा वोटों से जीत का रिकार्ड भी इंदौर मेें ही बनेगा।

विज्ञापन


समारोह मेें मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में इंदौर में काफी विकास हुआ हैै। 20 साल पहले के इंदौर और आज के इंदौर के अंतर शहरवासी महसूस कर रहे है। इंदौर लोकसभा भाजपा का गढ़ थी और भविष्य में भी रहेगी। क्षेत्रीय विधायक रमेश मेंदोला ने कहा कि दो नंबर विधनासभा क्षेत्र का कार्यकता समर्पित है। उनका लोगों से जीवंत संपर्क है। हमारे कार्यकर्ता सिर्फ चुनाव के समय नहीं,बल्कि हमेशा क्षेत्र में सक्रिय रहते है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें