फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: कंपनी सचिवों के लिए आयोजित किया सेमिनार, निवेश की सावधानियों से अवगत कराया

Wed, 15 May 2024 11:48 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के इंदौर चैप्टर ने शहर में सेमिनार का आयोजन किया। कई विषयों पर चर्चा की।
 
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद अतिथि। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के इंदौर चैप्टर ने शहर में कंपनी सचिव सदस्यों के लिए एक सेमिनार का आयोजन किया। इंदौर चैप्टर के चेयरमैन सीएस हेमंत पाटीदार ने कहा की इस सेमिनार का मुख्य विषय कंपनी अधिनियम से संबंधित था। पहले सत्र में सीएस डॉ. दिलीप कुमार जैन ने कम्पाउंडिंग एवं एडजडिकेशन के बारे में बताया। सेशन का संचालन सीएस मंजू मुंद्रा ने किया। दूसरे सत्र में अधिवक्ता सीएस वी एन दुबे ने कंपनी अधिनियम से सम्बंधित ओप्प्रेशन एवं कुप्रबन्धन पर बताया , सेशन का सञ्चालन सीएस रोहित खंडेलवाल द्वारा किया गया।  
विज्ञापन


कमोडिटी बाजार की भी जानकारी दी
मुंबई से आए मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज के नितिन अहिरवार ने कमोडिटी बाजार एवं उससे जुड़ी निवेश सावधानियों के बारे में बताया। अंतिम सत्र में नागपुर के सीएस राहुल थकवानी ने लिस्टिंग रेगुलेशन के बारे में बताया। सेमिनार में इंदौर चैप्टर प्रबंधन समिति के सदस्यों सहित 60 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया।  मंच संचालन सीएस सुरभि अग्रवाल ने किया एवं सीएस अमित कुमार बारंगे द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें