फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: पांच मिनट की ट्रेनिंग बचा सकती है किसी की जान, सीपीआर का महत्व समझें

Fri, 04 Oct 2024 10:11 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजीटल डेस्क, इंदौर

सार

बीएसएफ इंदौर के स्टाफ एवं उनके परिवारजनों के लिए नि:शुल्क हृदय रोग शिविर आयोजित किया गया। 
 
विज्ञापन
सीपीआर की ट्रेनिंग देते अधिकारी और डाक्टर। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हृदय गति रुकने पर पांच मिनट का सीपीआर व्यक्ति की जान बचा सकता है। सीपीआर (CPR or cardiopulmonary resuscitation) की ट्रेनिंग हम सभी को लेना चाहिए। यह कभी भी किसी का जीवन बचा सकती है। यह बातें लायंस क्लब ऑफ इंदौर महानगर एवं मेदांता हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हृदय रोग शिविर में बताई गई। यह शिविर एसटीसी, बीएसएफ के स्टाफ एवं उनके परिवारजनों के लिए सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया गया। शिविर में करीब 200 लोगों ने अपनी जांच करवाई। शिविर में डॉ. अल्केश जैन के नेतृत्व में प्रोफेशनल्स की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में ब्लड प्रेशर, रैंडम ब्लड शुगर, पल्स, एसपीओ2 और ई.सी.जी. जैसी महत्वपूर्ण जांचें की गईं। जांचों के परिणाम आने के बाद जिन्हें आवश्यकता थी उन्हें दवाइयों आगे की जाने वाली जरूरी जांच एवं सावधानियों के बारे में बताया गया। 
विज्ञापन


बीएसएफ आईजी ने सीपीआर ट्रेनिंग लेने की अपील की
सहायक प्रशिक्षण केन्द्र बीएसएफ इंदौर के आईजी अश्विनी कुमार शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि सभी लोगों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए और सीपीआर की शिक्षा सभी को लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस शिविर से सभी को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर डॉ. अल्केश जैन द्वारा सी.पी.आर. (कार्डियोपल्मोनरी रिसेसिटेशन) का प्रदर्शन भी किया गया, जिससे लोगों को आपातकालीन स्थितियों में जीवन बचाने की तकनीक के बारे में जानकारी मिली। 

सामाजिक संगठन भी इकट्ठे हुए
लायन इंजी. सूरज कुमार जायसवाल, लायन निखिलेश जोशी और लायन परविंदर भाटिया, और उनकी टीम ने लायंस क्लब ऑफ इंदौर महानगर की और से समन्वय किया। एसटीसीबीएसएफ के डॉ. ओबैद अहमद रिजवी के नेतृत्व में डॉ आस्था और उनकी टीम ने सहयोग किया। सहायक प्रशिक्षण केन्द्र बीएसएफ इंदौर के कमांडेंट ट्रेनिंग श्री भालेंदु त्रिवेदी एवं कई वरिष्ठ साथी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें