फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: भाजपा विधायक रमेश मेंदोला के निवास पर पहुंचे सीएम, जताया मेंदोला के पिता के निधन पर शोक

Tue, 20 Aug 2024 04:25 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मोहन यादव ने मेंदोला के पिता की तस्वीर पर पुष्प चढाए और कहा कि उत्तराखंड से इंदौर आकर बसने के बाद चिंतामणी मेंदोला ने मजदूरों के हितों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन मैं शोक व्यक्त करने आया हूं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मोहन यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के क्षेत्र क्रमांक दो के विधायक रमेश मेंदोला के पिता चिंतामणि मेंदोला के निधन पर शोक जताने मंगलवार को उनके निवास पर मुख्यमंत्री मोहन यादव पहुंचे। सीएम ने मेंदोला और उनके शोक संतप्त परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। मुख्यमंत्री करीब 20 मिनट मेंदोला के निवास पर रुके।

विज्ञापन



बता दें, विधायक रमेश मेंदोला के पिता चिंतामणि मेंदोला का रविवार को 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे। मुख्यमंत्री मोहन यादव पहले सोमवार को आने वाले थे, लेकिन उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी व बैठकों के कारण मंगलवार सुबह मेंदोला के निवास पर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे सहित अन्य नेता मौजूद थे।

उत्तराखंड से इंदौर आए थे मेंदोला
सीएम डॉ. मोहन यादव ने मेंदोला के पिता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और कहा कि उत्तराखंड से इंदौर आकर बसने के बाद चिंतामणि मेंदोला ने मजदूरों के हितों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन पर मैं शोक व्यक्त करने आया हूं। इसके बाद मुख्यमंत्री एयरपोर्ट पहुंचे और सीधे भोपाल के लिए रवाना हुए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें