फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News : इंदौर में बारिश के पानी को बचाने के लिए बड़े फैसले, जानिए क्या है नया अभियान

Thu, 29 May 2025 06:27 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर नगर निगम ने जल गंगा संवर्द्धन अभियान के तहत शहर में भू-जल स्तर बढ़ाने के लिए व्यापक रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अपनाने का अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन
रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगाती निगम की टीमें। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर नगर निगम ने जल गंगा संवर्द्धन अभियान के तहत भू-जल स्तर बढ़ाने के लिए शहर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली को व्यापक रूप से अपनाने का अभियान शुरू किया है। इस पहल के अंतर्गत नगर निगम ने वर्षा जल संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाने और तकनीकी सहायता देने की रणनीति बनाई है। इसी कड़ी में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने स्मार्ट सिटी कार्यालय में शहर के कॉलोनाइजर एवं क्रेडाई संस्था के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की, जिसमें जल संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


Indore News : परदेशीपुरा में बन रहा 600 करोड़ का IT पार्क, अक्टूबर से शुरू होगी कंपनियों को जगह आवंटन

निर्माणाधीन कॉलोनियों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य
बैठक में निगमायुक्त शिवम वर्मा ने निर्माणाधीन और पहले से निर्मित कॉलोनियों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को अनिवार्य रूप से स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने कॉलोनाइजर और क्रेडाई संस्था के प्रतिनिधियों से कहा कि वे नई कॉलोनियों के साथ-साथ खुले प्लॉट्स और भवनों में भी वर्षा जल संग्रहण एवं भू-जल पुनर्भरण के लिए वाटर रिचार्ज सॉफ्ट सिस्टम लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। इस प्रयास से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और भू-जल स्तर में सुधार होगा।

बारिश के पानी का संरक्षण आवश्यक

विज्ञापन

निगमायुक्त शिवम वर्मा ने बताया कि इंदौर शहर की जल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बारिश के पानी का अधिकतम संरक्षण और उपयोग करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि रेन वाटर हार्वेस्टिंग न केवल जल संकट को कम करने में मदद करेगी, बल्कि यह भविष्य के लिए एक स्थायी समाधान भी साबित होगी। इस दिशा में सभी संबंधित संस्थाओं और कॉलोनाइजरों को मिलकर काम करने की जरूरत है ताकि जल संरक्षण के प्रयास सफल हों।

बैठक में महत्वपूर्ण लोग शामिल
इस बैठक में नगर निगम के अपर आयुक्त अभिलाषा मिश्रा, नागेन्द्र सिंह भदौरिया, सत्येन्द्र राजपूत, टीना सिसोदिया सहित शहर के प्रमुख कॉलोनाइजर और क्रेडाई संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने मिलकर जल संरक्षण के लिए सुझाव और रणनीतियां साझा कीं। इस तरह की पहल से इंदौर में जल सुरक्षा और सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें