फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर से अहमदाबाद के लिए निकली बस दूसरी बस से टकराई, चार लोगों की मौत

Tue, 21 Nov 2023 05:08 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सोमवार सुबह हुए इस हादसे में  धार निवासी 30 वर्षीय महिला पपीता गुंडिया, उसका बेटा प्रेम और बेटी मुस्कान की मौत हो गई। वह राजकोट में मजदूरी करने जा रही थी। इसके अलावा बस का क्लीनर राकेश भादू भी हादसे का शिकार हो गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर से अहमदाबाद के लिए निकली बस गोधरा के पास दूसरी बस से टकरा गई। हादसा दाहोद हाइवे पर हुआ। यहां राजगढ़ से राजकोट जा रही अलखधणी ट्रेवल्स की बस पंक्चर होने के कारण सड़क किनारे खड़ी थी। चालक बस का टायर बदल रहे थे। इस बीच इंदौर से अहमदाबाद जा रही गजराज ट्रेवल्स की तेज रफ्तार बस सड़क किनारे खड़ी बस से जा टकराई।

विज्ञापन


टक्कर के बाद बस पलट गई और उसमें सवार 19 यात्री घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बस के भीतर से लहुलुहान लोगों को बाहर निकाल कर गोधरा के अस्पताल पहुंचाने लगे। कुछ यात्रियों को खिड़की के शीशे तोड़ कर बाहर निकाला। बस में महिलाएं व बच्चे भी सवार थे। मौके पर पहुंचे पुलिस जवानों ने वाहनों को रोक कर घायलों को अस्पताल पहुंचाना शुरू किया।

सोमवार सुबह हुए इस हादसे में धार निवासी 30 वर्षीय महिला पपीता गुंडिया, उसका बेटा प्रेम और बेटी मुस्कान की मौत हो गई। वह राजकोट में मजदूरी करने जा रही थी। इसके अलावा बस का क्लीनर राकेश भादू भी हादसे का शिकार हो गया।

उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार इस हादसे में 19 यात्री घायल हुए है। इनमें कुछ यात्री इंदौर के भी शामिल हैै। घायलों को सिर, हाथ पैरों में चोट आई है। यात्रियों को गोधरा के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। कुछ घायलों की हालत गंभीर है। पंक्चर बस में यात्री सवार नहीं थे, यदि होते तो हादसे में घायलों की संख्या और बढ़ सकती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें