फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: ऐतिहासिक कृष्णपुरा छतरी की छत पर संबंध बनाते नजर आए प्रेमी-प्रेमिका, इंदौर का हैरान करने वाला मामला

Sun, 21 Jul 2024 03:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर में एक प्रेमी प्रेमिका का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें यह कपल कृष्णपुरा छतरी की छत पर शारीरिक संबंध बनाता हुआ नजर आ रहा है। कृष्णपुरा छतरी का धार्मिक महत्व भी है। ऐसे में लोग इसे नाराजगी जता रहे हैं।
विज्ञापन
कृष्णपुरा छतरी की छत पर नजर नजर आता कपल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर की कृष्णपुरा छतरी की छत पर एक युवक और युवती खुलेआम संबंध बना रहे थे। जिनका वहां के रहवासियों ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कृष्णपुरा छतरी जिले के राजवाड़ा इलाके में हैं। यह परिसर नगर निगम के अधीन है, लेकिन यहां सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं किए गए हैं। इसका फायदा मनचले, नशाखोरी करने वाले और अपराधी उठाते हैं। इसी कारण से यह प्रेमी जोड़ा भी छतरी की छत पर चला गया और वहां जाकर शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान किसी रहवासी ने इनका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  
 
150 साल पहले बनी कृष्णपुरा छतरी
कृष्णपुरा छतरी का निर्माण 150 साल पहले हुआ था। यहां शिवाजी राव होलकर, तुकोजीराव महाराज, यशवंत राव महाराज, कृष्णाबाई होलकर की समाधियां है। मराठा और राजपूताना शैली में इनका निर्माण हुआ है। 90 के दशक में दोनों छतरी अतिक्रमण से मुक्त कराई गई थी। यहां सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन होते हैं। साथ ही प्री वेडिंग शूट भी होते रहते हैं। 
विज्ञापन


कपल की हरकत से लोग हुए हैरान
कृष्णपुरा छतरी पर प्रेमी-जोड़े का संबंध बनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो लोग देखकर हैरान रह गए। कपल की इस तरह खुलेआम की गई इस हरकत पर लोग हैरान हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। प्रेमी जोड़े की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें