फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: रेलवे कोच में मिली महिला के शव का पता नहीं चला, कटे हाथ पैैर ऋषिकेश पहुंची ट्रेन में मिले

Tue, 11 Jun 2024 10:52 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

दोनों ट्रेने लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन से गुजरती है। पुलिस को आशंका है कि हत्यारें ने दोनों ट्रेनों में शव के कटे हिस्से रखने में इस स्टेशन का इस्तेमाल किया,क्योकि वहां ज्यादा भीड़ नहीं रहती है। स्टेशन पर कैमरे नहीं हैै। 
विज्ञापन
कटी लाश की गुत्थी नहीं सुलझी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के रेलवे यार्ड में खड़ी ट्रेन के कोच में मिली महिला की लाश की गुत्थी पुलिस सुलझा नहीं पाई हैै। हत्यारे ने पुलिस की जांच को भटकाने के लिए शव के टुकड़े अलग-अलग ट्रेनों में रखे। शव का एक हिस्सा पुलिस को महू-नागदा पैसेंजर ट्रेन में बोरे व बैग में मिला। लाश के हाथ और पैर देहरादून एक्सप्रेस में मिला। ट्रेन जब ऋषिकेश पहुंची तो स्लीपर कोच में शव का टुकड़े मिले।

विज्ञापन


दोनों ट्रेने लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन से गुजरती है। पुलिस को आशंका है कि हत्यारें ने दोनों ट्रेनों में शव के कटे हिस्से रखने में इस स्टेशन का इस्तेमाल किया,क्योकि वहां ज्यादा भीड़ नहीं रहती है। स्टेशन पर कैमरे नहीं हैै। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरें खंगाल कर कातिल का पता लगाने में जुटी है।

हाथ पर लिखा मीरा बेन,गोपाल भाई

ऋषिकेश में जो शव के टुकड़े मिले है। उसमें हाथ पर मीरा बेन और गोपाल भाई लिखा मिला हैै। पुलिस अफसर मान रहे है कि महिला किसी गुजराती परिवार से है। झाबुआ, आलीराजपुर और गुजरात की सीमा से सटे क्षेत्रों में पुलिस गुमशुदा महिला का पता लगाने में जुटी हुई है।

सिर पर चोट के निशान

पोस्टमार्टम में पुलिस को सिर और चेहरे पर चोट के निशान मिले है। महिला के गले में काला धागा बंधा है। हत्यारे ने हत्या के बाद शव को काटा और काटे गए स्थान पर पाॅलिथीन बांध दी, ताकि खून न बहे। पुलिस का पहला फोकस महिला की शिनाख्त करने पर है। उसके बाद जांच की दिशा तय होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें