फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर से आज दिल्ली की उड़ान निरस्त, कल हैदराबाद से मुंबई भी नहीं जा पाई थी

Sun, 22 Sep 2024 01:07 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल से दो दिन में दो उड़ानें निरस्त। उड़ानों के निरस्त होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
 
विज्ञापन
flight airline check in new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर से दो दिन में दो उड़ानें निरस्त हुई हैं। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल से उड़ानों के निरस्त होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कल शनिवार को इंडिगो एयर लाइंस द्वारा हैदराबाद से आकर मुंबई जाने वाली उड़ान को निरस्त कर दिया था, वहीं आज रविवार को एलायंस एयर ने दिल्ली की आने और जाने वाली उड़ान को निरस्त कर दिया है। उड़ानों के निरस्त होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ऑपरेशनल कारणों के चलते उड़ान को निरस्त किया 
विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक इंडिगो एयर लाइंस की फ्लाइट (6ई-6915/2389) दोपहर 3.35 बजे हैदराबाद से इंदौर आकर 4.05 बजे मुंबई जाती है, लेकिन कल कंपनी ने इस उड़ान को निरस्त कर दिया, वहीं सरकारी एयर लाइंस एलायंस एयर की फ्लाइट (9आई-621/622) दोपहर 1.40 बजे दिल्ली से इंदौर आकर 2.05 बजे वापस दिल्ली जाती है। कंपनी ने आज की इस उड़ान को निरस्त कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशनल कारणों के चलते इस उड़ान को निरस्त किया गया है। इसकी जानकारी पहले ही यात्रियों को दी जा चुकी है। 

यात्रियों को दिया रिबुकिंग और रिफंड का विकल्प
बुकिंग कर चुके यात्रियों को दोनों ही कंपनियों ने अपनी दूसरी उड़ानों में रिबुकिंग देने के साथ ही रिफंड का विकल्प दिया। इससे पहले भी दोनों ही कंपनियां कई बार अपनी उड़ानों को निरस्त कर चुकी हैं। वहीं अकसर इनकी उड़ानें घंटों लेट भी हो रही हैं, जिसके कारण यात्री लगातार परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें