फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News:इंदौर मेें रविवार को मनेगा नो कार डे, बीआरटीएस पर बनेगी नो कार लेन

Sat, 21 Sep 2024 09:24 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

नो कार डे के अवसर पर शहर की बीआरटीएस लेन पर कोई भी कार नहीं चलेगी। नागरिकों की सुविधा को देखते हुए नगर निगम एवं एआईसीटीएसएल द्वारा बीआरटीएस मार्ग पर ई-रिक्शा, माय बाइक और पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा उपलब्ध होगी।
 
विज्ञापन
इंदौर से रविवार को मनेगा नो कार डे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में रविवार को नो कार डे मनाया जाएगा। यानि पर्यावरण संरक्षण के लिए ज्यादातर लोग कार लेकर सड़कों पर नहीं निकलेंगे।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि नो कार डे के अवसर पर शहर की बीआरटीएस लेन पर कोई भी कार नहीं चलेगी। नागरिकों की सुविधा को देखते हुए नगर निगम एवं एआईसीटीएसएल द्वारा बीआरटीएस मार्ग पर ई-रिक्शा, माय बाइक और पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा उपलब्ध होगी।

विज्ञापन


इसमें प्रमुख चौराहे जैसे निरंजनपुर चौराहा, स्कीम नंबर 78 चौराहा, शालीमार टाउनशिप, सत्य साईं चौराहा, विजयनगर चौराहा, रसोमा चौराहा, सी-21 मॉल, एमआर 9 चौराहा, आईटी चौराहा, इंडस्ट्री हाउस चौराहा, गिटार वाला चौराहा, पलासिया चौराहा, गीता भवन चौराहा, शिवाजी वाटिका चौराहा, जीपीओ चौराहा, नेहरू स्टेडियम चौराहा, नौलखा चौराहा, भंवरकुआं चौराहा, विष्णुपुरी चौराहा और राजीव गांधी चौराहा शामिल हैं।


मेयर ने कहा कि देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में स्वच्छता के साथ वायु एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पिछले वर्ष 22 सितंबर को नो कार डे अभियान चलाया गया था, जिस शहरवासियों ने सफल बनाया था।

विज्ञापन

 

नो कार डे के मौके पर लोक परिवहन वाहनों का अधिक से अधिक उपयोग शहरवासी करे, इसके लिए शहर के मध्य क्षेत्र और प्रमुख मार्ग, बीआरटीएस पर सुबह 9 बजे से साढ़े 12 बजे तक और शाम साढ़े पांच बजे से साढ़े 7 बजे तक विभिन्न स्थानों पर नो कार डे के तहत विविध गतिविधियाँ आयोजित की जाएगी। इनमें नवलखा चौराहा पर बैंड और नुक्कड़ नाटक, शिवाजी वाटिका पर ओपन आर्ट कैनवास, साइकिल राइड, पलासिया चौराहा पर नुक्कड़ नाटक, एलआईजी चौराहा पर फ्लैश मॉब, रसोमा चौराहा और विजयनगर चौराहा पर बैंड एवं नुक्कड़ नाटक जैसी गतिविधियाँ होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें