फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: सुबह चार बजे पति की नींद खुली तो पत्नी फंदे पर लटकी मिली, पांच साल पहले किया था प्रेम विवाह

Sun, 22 Jun 2025 11:35 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना में 24 वर्षीय पूजा वर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति ने सुबह 4 बजे जागकर पत्नी को फंदे पर लटका पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
24 वर्षीय पूजा वर्मा - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 24 वर्षीय पूजा वर्मा ने रविवार तड़के फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब पति दीपेश वर्मा की सुबह 4 बजे नींद खुली, तो उसने पत्नी को फंदे पर लटका हुआ पाया। उसने तुरंत परिजनों को सूचना दी और पूजा को लेकर एमवाय अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पूजा का मायका उत्तर प्रदेश में है, जहां उसके परिजनों को सूचना भेज दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पूजा अपने पति दीपेश वर्मा के साथ इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में रहती थी। दीपेश ने बताया कि शनिवार रात करीब 12:30 बजे उन्होंने साथ में खाना खाया और बातचीत करते हुए रात लगभग 2 बजे सो गए। सुबह करीब 4 बजे उसकी नींद खुली, तो उसने देखा कि पूजा ने फांसी लगा ली है। पूजा को फौरन एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें-
Indore News: मंत्री विजयवर्गीय ने कहा- राजनीति की दुकान बंद हो गई तो गायकी से काम चल जाएगा

विज्ञापन

नहीं थी कोई संतान
दीपेश अंडे की दुकान चलाता है और देर रात तक काम करके घर लौटता है। पूजा और दीपेश की शादी को लगभग पांच साल हो चुके थे। यह विवाह आपसी सहमति और प्रेम पर आधारित था। हालांकि, शादी के बाद दोनों की कोई संतान नहीं थी। घटना के समय घर में दीपेश के बड़े भाई, भाभी, उनके बच्चे और ससुर भी मौजूद थे। दीपेश और पूजा अलग कमरे में रहते थे। घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
विज्ञापन


पुलिस कर रही है मामले की जांच
पुलिस का कहना है कि पूजा के मायके वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है और उनके आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पूछताछ की जाएगी, ताकि सच सामने आ सके।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें