फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर नगर निगम में रिटायर्ड फौजी ने तान दी रिवॉल्वर, गार्ड से हो गया था विवाद

Fri, 09 Feb 2024 11:06 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर नगर निगम कार पार्किंग को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि रिटायर्ड फौजी ने यहां के गार्ड पर रिवॉल्वर तान दी। 
 
विज्ञापन
indore news - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक रिटायर्ड फौजी ने इंदौर नगर निगम में गार्ड पर रिवॉल्वर तान दी। नगर निगम ऑफिस में कार पार्किंग को लेकर यह विवाद हुआ था। इसका वीडियो भी सामने आया है। घटना शुक्रवार सुबह 11 बजे की है। विवाद स्वास्थ्य विभाग की पार्किंग में हुआ है। वीडियो में फौजी कह रहा है कि यदि कोई मुझे मारने आएगा तो क्या मैं छोड़ दूंगा। इस दौरान अन्य लोगों से भी उसकी बहस हुई। 
विज्ञापन


निगमायुक्त की गाड़ी की जगह खड़ी की अपनी गाड़ी
बताया जा रहा है कि फौजी ने जहां गाड़ी पार्क की वहां पर निगमायुक्त की कार खड़ी होती है। इस पर वहां मौजूद गार्ड लक्ष्मण मोरे ने फौजी को गाड़ी पार्क करने से मना कर दिया। लक्ष्मण ने कहा कि यहां गाड़ी पार्क मत करिए, यहां पर निगमायुक्त की कार खड़ी होती है। इसके बाद फौजी भड़क गया और कुछ देर विवाद के बाद में रिवॉल्वर निकाल ली। बाद में आसपास के लोगों ने दोनों को समझाकर मामला शांत करवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें