फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: लोकसभा चुनाव में 28 लाख से ज्यादा मतदाता इंदौर में करेंगे मतदान, राऊ क्षेत्र में ज्यादा वोटर बढ़े

Fri, 09 Feb 2024 11:05 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची में सबसे ज्यादा वोटर पांच नंबर विधानसभा क्षेत्र में है। यहां 415951 मतदाता है, जबकि तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 187497 मतदाता है। लोकसभा चुनाव के लिए मशीनों मेें भी सुधार किया जा रहा है।
विज्ञापन
इंदौर मेें मतदाता बढ़े। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची को अपडेट करने का काम जारी है। इंदौर जिले में कुल 27 लाख 84 हजार मतदाता है,जो लोकसभा चुनाव में मतों का प्रयोग करेंगेे। विधानसभा चुनाव के बाद अब तक 43 हजार से ज्यादा लोग मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। इनमें से ज्यादतर युवा हैं, जो विधानसभा चुनाव के समय वयस्क नहीं थे।

विज्ञापन


इंदौर के राऊ क्षेत्र मेें सबसे ज्यादा मतदाता बढ़े है। उनकी संख्या 9 हजार 146 है। एक नंबर विधानसभा में 5 हजार 576 बढ़े हैं। मतदाता सूची में पते बदलने के बाद 19 हजार मतदाता दूसरे विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े हैं। वे विधानसभा चुनाव में भी मतदाता थे। लोकसभा चुनाव में थर्ड जेंडर वाले मतदाता की संख्या 106 हैं।

पांच नंबर विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा मतदाता
लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची में सबसे ज्यादा वोटर पांच नंबर विधानसभा क्षेत्र में हैं। यहां 415951 मतदाता हैं, जबकि तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 187497 मतदाता हैं। लोकसभा चुनाव के लिए मशीनों मेें भी सुधार किया जा रहा है। उसके बाद ईवीएम का उपयोग चुनाव में किया जाएगा। इंदौर में इस बाद विधानसभा चुनाव की तुलना में मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ सकती है। इंदौर जिले में महू भी आता है,लेकिन लोकसभा क्षेत्र में वह धार संसदीय क्षेत्र में जुड़ा है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें