फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: बांग्लादेश के तख्तापलट और बंगाल की हिंसा का मप्र को मिलेगा फायदा, वहां के उद्योग यहां आएंगे

Sat, 21 Sep 2024 06:49 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

कोलकाता के रोड शो में उम्मीद से ज्यादा फायदा मिला, बंगाल और बांग्लादेश में अस्थिरता से मप्र के लिए उद्योगपतियों की रुचि जागी 
 
विज्ञापन
इंदौर बायपास का दृश्य। यहां बड़ी संख्या में उद्योग आ रहे हैं। फोटो- जयेश मालवीय। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार को मप्र सरकार ने कोलकाता में निवेश आकर्षित करने के लिए रोडशो आयोजित किया। इस मामले में मध्यप्रदेश सरकार को उम्मीद से कहीं ज्यादा फायदा मिलता नजर आ रहा है। निवेश से संबंधित वन-टू-वन चर्चा के दौरान पश्चिम बंगाल सहित बांग्लादेश में सालों से उद्योग चला रहे उद्योग संचालकों और नए निवेशकों ने मध्यप्रदेश में दिल खोलकर निवेश करने की मंशा जताई है। मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम के अधिकारियों के अनुसार लक्स, रूपा, डॉलर, माचो गारमेंट्स ब्रांड के निर्माता निवेश करने के लिए इंदौर, उज्जैन, देवास, रतलाम का दौरा करेंगे।
विज्ञापन


हसीना सरकार के तख्तापलट और बंगाल की अस्थिरता का फायदा मिलेगा
मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम (एमपीआईडीसी) के अधिकारियों ने बताया कि बांग्लादेश में हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद जारी हिंसा और पश्चिम बंगाल में आए दिन बवाल से असुरक्षित माहौल से परेशान कई बड़े उद्योग मालिक इंदौर, उज्जैन, देवास, भोपाल सहित मध्यप्रदेश में निवेश के लिए न सिर्फ तैयार हैं, बल्कि जल्दी से जल्दी यहां आने के लिए आतुर हैं। जब हमने कोलकाता में रोड शो का प्लान बनाया था, उस दौरान तो सबकुछ ठीक लग रहा था, मगर इसके बाद से अचानक पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में बड़ी तेजी से जो हालात बदले तो हमें लगने लगा कि कोलकाता में रोड शो का प्रोग्राम बनाकर हमने कोई गलती या जल्दबाजी तो नहीं कर दी। मगर हमें क्या पता था पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के बिगड़े हालात इस रोड शो को उम्मीद से ज्यादा सफल बना देंगे।

बांग्लादेश में कट्टरपंथी माहौल से डरे भारतीय उद्योग मप्र का रुख करेंगे 
उच्च स्तरीय अधिकारियों के अनुसार बड़ी जल्दी ही पश्चिम बंगाल होजियरी एसोसिएशन और नामचीन होजियरी गारमेंट्स के मेगा ब्रांड के निर्माता-मालिक इंदौर, उज्जैन, मालवांचल के औद्योगिक शहरों और निवेश क्षेत्रों का दौरा करेंगे। कल रोड शो के दौरान कई बड़े होजियरी गारमेंट्स निर्माताओं ने चर्चा के दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री सहित बड़े अधिकारियों को अहसास कराया कि एमपी सरकार ने कोलकाता रोड शो का प्रोग्राम बनाकर उन्होंने बांग्लादेश में उद्योग चला रहे उद्योगपतियों के ताजा जख्मों पर मरहम लगाने का काम किया है। वर्तमान में कट्टरपंथी अराजकता के कारण बांग्लादेश में सालों से टेक्सटाइल्स सहित गारमेंट्स इंडस्ट्रीज चला रहे उद्योग संचालक अब मध्यप्रदेश में निवेश करने का मन बना चुके हैं।
विज्ञापन


स्टील और टेक्निकल टेक्सटाइल्स उद्योग बड़े निवेश के लिए तैयार
होजियरी गारमेंट्स के अलावा स्टील इंडस्ट्रीज के मालिकों ने अधिकारियों से कहा कि स्टील मैन्यूफैक्चरिंग का हब बना दो तो कई स्टील निर्माता कंपनी वाले आने को तैयार बैठे हैं। इसके अलावा टेक्निकल टेक्सटाइल्स के निर्माता, बड़े जंबो बैग, एचडीपी बैग्स के कई निर्माताओं ने भी मध्यप्रदेश में आने के लिए हरी झंडी दिखा दी है। अधिकारियों का कहना है कि कल कोलकाता में हुए रोड शो के परिणाम अगले साल फरवरी में नजर आएंगे।

सीएम बोले कोलकाता रोड शो से 20 हजार करोड़ का निवेश आएगा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि कोलकाता में आयोजित रोड-शो और उद्योगपतियों से चर्चा में मध्य प्रदेश में 20 हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव आए हैं। विकास के कारवां में सरकार को उद्योगपतियों के साथ बराबरी से चलना होगा। हम उद्योगपतियों के साथ सकारात्मक और सहयोगी दृष्टिकोण से कार्य के इच्छुक हैं। मध्य प्रदेश उद्योगपतियों का पलक पांवड़े बिछाकर स्वागत करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें