फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Metro Project: इंदौर से उज्जैन तक दौड़ेगी मेट्रो, सिंहस्थ मेले से पहले चलाने की तैयारी, सर्वे जल्द

Sat, 22 Jun 2024 07:01 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore Metro Train Project: इंदौर से उज्जैन की दूरी 50 किलोमीटर है। पिछले सिंहस्थ मेेले केे समय इंदौर से उज्जैन के बीच फोरलेन सड़क बनी थी। जिसे अब सिक्सलेन किया जा रहा है। इसके अलावा रेल मंत्रालय इंदौर से उज्जैन के बीच वंदेे मेट्रो का संचालन करेगा।
विज्ञापन
इंदौर से उज्जैैन केे बीच चलेेगी मेट्रो ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर से उज्जैन के बीच मेट्रो ट्रेन का संचालन भी होगा। इसके लिए सर्वे जल्द शुरू होगा। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर भोपाल में आयोजित बैठक के बाद इस बारे में पोस्ट अपने एक्स अकाउंट पर शेयर की। उन्होंने कहा कि इंदौर के रूट को लेकर जनप्रतिनिधियों ने जो सुझाव दिए हैं। उस पर भी अमल करने के निर्देश मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बैठक में दिए हैं।

विज्ञापन


इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर हुई समीक्षा के दौरान मंत्री विजयवर्गीय ने इंदौर से उज्जैन के बीच मेट्रो के संचालन के सवाल कहा था कि इस रूट को लेकर विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद ही इस पर कोई बात हो पाएगी। शनिवार को इस रूट पर सहमति बन गई। अब इंदौर से उज्जैन के बीच 50 किलोमीटर लंबे मेट्रो ट्रेक के निर्माण के लिए सर्वे होगा। तीन साल बाद लगने वाले सिंहस्थ मेले के पहले इसका संचालन शुरू हो सकता है। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इंदौर से उज्जैन के बीच मेट्रो ट्रेन चलाने की घोषणा विधानसभा चुनाव के इंदौर में मेट्रो के ट्रायल रन के दौरान की थी।

इंदौर से उज्जैन की राह होगी आसान
इंदौर से उज्जैन की दूरी 50 किलोमीटर है। पिछले सिंहस्थ मेेले केे समय इंदौर से उज्जैन के बीच फोरलेन सड़क बनी थी। जिसे अब सिक्सलेन किया जा रहा है। इसके अलावा रेल मंत्रालय इंदौर से उज्जैन के बीच वंदे मेट्रो का संचालन करेगा। इसकी मंजूरी भी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पूर्व मेें दे चुके हैं। इसके अलावा हातोद से अजनोद, फतेहाबाद होते हुए उज्जैन तक एक नया मार्ग भी बनाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें