फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर से बाली जाना होगा आसान, इंडिगो की बैंगलुरु -बाली उड़ान का कनेक्शन इंदौर से

Tue, 27 Feb 2024 08:18 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

अभी बाली की उड़ान के लिए इंदौर और आसपास के यात्रियों को दिल्ली-मुंबई या अन्य शहरों तक जाना होता है और वहां के एयरपोर्ट पर बोर्डिंग व अन्य औपचारिकताएं पूरी करना होती है, लेकिन अब इंदौर से ही लगेज विमान में लोड हो जाएगा।
विज्ञापन
इंदौर एयरपोर्ट - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुबई और शारजाह के बाद इंदौर के यात्रियों को इंडोनेशिया के खूबसूत द्वीप बाली तक का सफर भी आसान होगा। एयर लाइंस कंपनी इंडिगो ने बैंगलुरु से बाली तक की उड़ान शुरू करने की घोषणा की है। 29 मार्च से यह उड़ान शुरू होगी।

कंपनी ने इस उड़ान को इंदौर से भी कनेक्ट किया है। इंदौर से बाली जाने वाले यात्रियों की इंदौर एयरपोर्ट पर ही सारी औपचारिकताएं पूरी हो जाएगी और बैंगलुरु में दो घंटे के इंतजार के बाद बाली के विमान में यात्रियों को शिफ्ट कर दिया जाएगा। इस कनेक्शन से यात्रियों को किराया भी कम लगेगा और अंतरर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए होने वाली कस्टम जांच और फिर से बोर्डिंग की औपचारिकता भी नहीं करना होगी।

अभी बाली की उड़ान के लिए इंदौर और आसपास के यात्रियों को दिल्ली-मुंबई या अन्य शहरों तक जाना होता है और वहां के एयरपोर्ट पर बोर्डिंग व अन्य औपचारिकताएं पूरी करना होती है, लेकिन अब इंदौर से ही लगेज विमान में लोड हो जाएगा। लगेज को बार- बार उतारने चढ़ाने का झंझट नहीं होगा।

किराया भी होगा कम

अभी इंदौर से बाली तक जाने के लिए 60 हजार रुपये तक खर्च होते है। इंडिगो की नई उड़ान में टिकट 50 हजार रुपये तक में मिल जाएंगे। बैंगलुरु से बाली तक की उड़ान 29 मार्च को शुरू होगी। विमान बैंगलुरु से रात 12.50 बजे उड़ान भरेगा और बाली में स्थानीय समयानुसार सुबह 10.20 बजे पहुंचेगा।

विज्ञापन


बाली से प्रतिदिन सुबह 11.20 बजे विमान उड़ान भरेगा जो बैंगलुरु में दोपहर 3.15 बजे विमान उतरेगा। इंदौर से यात्रियों को बैंगलुरू के लिए रात 8.40 बजे वाली उड़ान में सवार होना पड़ेगा, जो रात साढ़े 10 बजे बैंगलुरु पहुंच जाएगी। वहां से बाली के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट मिल जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें