फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: निशुल्क शिविर से युवाओं को नशा मुक्त करने की पहल, सलाह लेने पहुंचे नशे के आदी 168 लोग

Thu, 29 Feb 2024 08:23 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर

सार

शहर और ग्रामीण क्षेत्रों को नशा मुक्त बनाने की पहल की जा रही है। इसके लिए शहर के अलग-अलग क्षेत्र में नशा मुक्ति शिविर लगाए जा रहे हैं। इसमें युवाओं को नशे की लत से दूर रहने की समझाइश दी जा रही है। 
विज्ञापन
इंदौर के खंडेल गांव में निशुल्क नशामुक्ति शिविर लगाया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर और ग्रामीण क्षेत्रों को नशा मुक्त बनाने की पहल की जा रही है। इसके लिए शहर के अलग-अलग क्षेत्र में नशा मुक्ति शिविर लगाए जा रहे हैं। इसमें युवाओं को नशे की लत से दूर रहने की समझाइश दी जा रही है। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश सरकार और इंडेक्स समूह की शहर और ग्रामीण क्षेत्रों को नशा मुक्त करने की पहल के अंतर्गत विभिन्न शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत खण्डेल ग्राम सभा जिला, इंदौर के ग्राम पंचायत भवन में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर आयोजक नशा रोग एवं मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. रामगुलाम राजदान ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान एक सार्थक पहल है। नशे के खिलाफ यह मुहिम मददगार साबित होगी। खासतौर पर युवा वर्ग को नशे से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने की कोशिश कर रहे हैं।

खंडेल ग्राम में सरपंच अनमोल की सहायता से कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में 168 से अधिक मरीज ऐसे थे, जो किसी न किसी प्रकार के नशे का सेवन कर रहे थे। इनमें से कई मरीजों को नशीले पदार्थों की लत थी, जिनमें से 7 मरीजों को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती होने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें