फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: एक तरफा प्यार में मुर्दे के खून का इंजेक्शन युवती को लगाया, टीबी अस्पताल से लिया था आरोपियों ने खून

Wed, 20 Mar 2024 07:17 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

आरोपी रोहन और आकाश पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। दोनों ने युवती को बीच सड़क पर रोककर इंजेक्शन लगाया था। पुलिस को पूछताछ के दौरान पता चला है कि आरोपी किशोर ने करीब पांच माह पहले संगीता के जरिए खून को लिया था और उसे फ्रीजर में रखा था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में एकतरफा प्यार में एक सिरफिरे आशिक ने अपने साथियों के साथ सराफा क्षेत्र में एक युवती को संक्रमित खून का इंजेक्शन लगा दिया। आरोपियों नेे खून मनोरमा राजे टीबी अस्पताल से खरीदा था। पुलिस को पता चला कि खून एक मुर्दे के शरीर से इंजेक्शन से निकाला गया था। डाक्टरों ने युवती की जांच की है,फिलहाल वह ठीक है, लेकिन दस से पंद्रह दिन के अंतराल में फिर से उसकी जांच होगी। उधर पुलिस ने अस्पताल से छह माह का रिकाॅर्ड मांगा है।

आरोपी किशोर कोरी एक युवती से प्यार करता था, लेकिन युवती उसे नहीं चाहती थी। आरोपी शादीशुदा है और दो बच्चों को पिता है। पिछले दिनों आरोपी किशोर ने सराफा क्षेत्र में युवती को रोका और बदमाश आकाश और रोहन की मदद से युवती के शरीर में इंजेक्शन लगा दिया। इस मामले में पुलिस ने अस्पताल की सफाईकर्मी संगीता कंडारे, उसके पति लोकेश व अन्य दो युवकों को आरोपी बनाया हैै।

विज्ञापन


आरोपी रोहन और आकाश पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। दोनों ने युवती को बीच सड़क पर रोककर इंजेक्शन लगाया था। पुलिस को पूछताछ के दौरान पता चला है कि आरोपी किशोर ने करीब पांच माह पहले संगीता के जरिए खून को लिया था और उसे फ्रीजर में रखा था।

पुलिस ने अस्पताल से रिकार्ड मांगा है कि छह माह के भीतर किन मरीजों की मौत हुई है। संगीता से पुलिस पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि उससे किस शव से खून कब निकाला था। अस्पताल के रिकाॅर्ड से यह पता लगाया जाएगा कि मरीज को क्या बीमारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें