फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: पार्षद कादरी पेश नहीं हुआ तो संपत्ति होगी कुर्क, कोर्ट ने दिया एक माह का समय

Wed, 06 Aug 2025 07:40 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

लंबे समय से फरार कादरी को लेकर कोर्ट ने कहा है कि यदि कादरी एक माह के भीतर पेश नहीं होता है तो फिर उसकी संपत्ति कुर्क करने का नोटिस जारी होगा। कादरी को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर छापे मारे हैै। 
विज्ञापन
पार्षद अनवर कादरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लव जिहाद में फंडिंग के आरोपी पार्षद अनवर कादरी उर्फ डकैत को पेश होने के लिए जिला कोर्ट ने एक माह का समय दिया है। तब तक कादरी पेश नहीं होता है तो फिर उसकी संपत्ति कुर्क करने का नोटिस जारी होगा। उधर पुलिस अफसरों ने भी पंजीयन विभाग से कादरी की संपत्ति की जानकारी जुटाना शुरू कर दी है। पुलिस ने कादरी के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी कर दिया है।

येे खबर भी पढ़ें: लव जिहाद की फंडिंग के आरोपी अनवर कादरी की पार्षदी खत्म, एमआईसी में रखा प्रस्ताव

 

लंबे समय से फरार कादरी को लेकर कोर्ट ने कहा है कि यदि कादरी एक माह के भीतर पेश नहीं होता है तो फिर उसकी संपत्ति कुर्क करने का नोटिस जारी होगा। कादरी को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर छापे मारे हैै। पुलिस ने कादरी की बेटी आयशा को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। कादरी की बेटी आयशा का पुलिस रिमांड छह दिन के लिए और बढ़ दिया है। आयशा पर आरोप है कि उसने कादरी के लिए टिकट बुक किए और दिल्ली में पनाह दी। सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए आयशा ने दस्तावेजों पर कादरी के हस्ताक्षर भी कराए थे।

विज्ञापन

 

हिंदू युवतियों से शादी करने के लिए दिया था पैसा

पिछले माह इंदौर पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा था। उन्होंने बताया था कि अनवर डकैत ने उन्हें हिंदू युवतियों को फंसाकर उनसे विवाह करने के लिए दो लाख रुपये दिए थे। इसके बाद पुलिस ने डकैत को फंडिंग करने के मामले में आरोपी बनाया, लेकिन वह लंबे समय से फरार है।

इंदौर पुलिस ने उसकी तलाश में दिल्ली में भी छापा मारा था, लेकिन वहां से वह भाग गया था। महापौर परिषद बैठक मेें कादरी की पार्षदी खत्म करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है।  कादरी को अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा। उसके बाद परिषद बैठक में दो तिहाई बहुमत के आधार पर पार्षदी खत्म कर दी जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें