फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर से गोवा के लिए एक और नई उड़ान, 26 अक्टूबर से होगी शुरू

Wed, 06 Aug 2025 06:09 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर से गोवा के लिए पहले भी इंडिगो एक उड़ान संचालित हो रही  है। इसके अलावा एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान भी गोवा के लिए संचालित होती है। दरअसल अक्टूबर से फरवरी माह तक इंदौर और आसपास के जिलों से काफी पर्यटक घूमने के लिए गोवा जाते है।
विज्ञापन
इंदौर एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर से गोवा के लिए एक और नई उड़ान शुरू होने जा रही है। यह उड़ान 26 अक्टूबर से शुरू होगी। इंदौर से गोवा के लिए पहले से दो सीधी उड़ान है और अब इंडिगो एयरलाइंस तीसरी उड़ान की सौगात देने जा रही है। इंदौर से इस उड़ान का किराया पांच हजार के आसपास होगा। कंपनी ने इस उड़ान की बुकिंग शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें: इंदौर की सड़कों पर दौड़ेंगी नई इलेक्ट्रिक बसें, महिलाओं को रक्षाबंधन पर फ्री सफर

इंदौर से गोवा के लिए पहले भी इंडिगो एक उड़ान संचालित हो रही  है। इसके अलावा एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान भी गोवा के लिए संचालित होती है। दरअसल अक्टूबर से फरवरी माह तक इंदौर और आसपास के जिलों से काफी पर्यटक घूमने के लिए गोवा जाते है। इंदौर से बस और ट्रेन से गोवा जाने में दो दिन लग जाते है। इस कारण ज्यादातर यात्री विमान से गोवा जाना ज्यादा पसंद करते है। इंदौर से गोवा के लिए नई उड़ान की डिमांड को देखते हुए इंडिगो ने अपनी दूसरी उड़ान भी शुरू कर दी।  अब गोवा के लिए इंदौर से तीन उड़ानें होंगी। 

 

ट्रैवल एजेंट्स आफ इंडिया मध्य प्रदेश के अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि नई फ्लाइट का समय सुबह का है। इससे यात्री सुबह साढ़े दस बजे तक गोवा पहुंच सकेंगे। होटलों में भी चेक इन कर पहले ही दिन पर्यटक गोवा घूमने की प्लानिंग भी कर सकते है। अक्टूबर से शुरू होने वाली उड़ान इंदौर से सुबह 8.55 बजे रवाना होगी, जो गोवा सुबह 10.35 तक पहुंचेगी। इंदौर से गोवा जाने के लिए 1 घंटे 40 मिनट में सफर पूरा हो जाएगा। गोवा से इंदौर के लिए उड़ान 11.5 बजे रवाना होगी, जो दोपहर 12.55 बजे इंदौर पहुंचेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें