फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: विजयवर्गीय जिस विभाग के मंत्री, उस विभाग से आईडीसीए ने मांगी मैदान के लिए जमीन

Sun, 14 Jan 2024 09:09 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

कैलाश विजयवर्गीय को संगठन ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव के पद के बावजूद इंदौर की एक नंबर सीट से टिकट दे दिया था,जबकि उनके बेटे आकाश विजयवर्गीय भी विधायक होने के नाते तीन नंबर विधानसभा सीट से फिर दावेदार थे, लेकिन आकाश को टिकट नहीं दिया।
विज्ञापन
कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर संभागीय क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष पद छोड़कर मंंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने बेटे पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय को अध्यक्ष बनाया है। एसोसिएशन की बैठक में विजयवर्गीय ने पद छोड़ने की वजह भी बताई।

विज्ञापन


उन्होंने सदस्यों को कहा कि संभागीय एसोसिएशन का खुद का अपना एक भी मैदान नहीं है। एसोसिएशन ने इंदौर में नगर निगम से मैदान के लिए जमीन की मांग की है।

विजयवर्गीय नगरीय प्रशासन विभाग के मंत्री है। इंदौर सहित प्रदेश के सारे नगर निगम उस विभाग के अधीन आते है। मैं ही मैदान के लिए जमीन मांगू और मैं ही जमीन आवंटित करूं। यह तकनीकी रुप से ठीक नहीं है।

मैदान के लिए जमीन मिलते ही मैं फिर आईडीसीए अध्यक्ष की जिम्मेदारी ले सकता हुं, हालांकि बाद में सदस्यों ने विजयवर्गीय को एसोसिएशन का संरक्षक बनाया। आपको बता दे कि प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद विजयवर्गीय ने दिल्ली जाकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया और अब आईडीसीए अध्यक्ष पद भी छोड़ दिया है।

टिकट कटने से दुखी थे विजयवर्गीय

कैलाश विजयवर्गीय को संगठन ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव के पद के बावजूद इंदौर की एक नंबर सीट से टिकट दे दिया था,जबकि उनके बेटे आकाश विजयवर्गीय भी विधायक होने के नाते तीन नंबर विधानसभा सीट से फिर दावेदार थे, लेकिन परिवारवाद के मापदंड के आधार पर आकाश को टिकट नहीं दिया।

विज्ञापन


बेटे का टिकट कटने से विजयवर्गीय दुखी थे और वे एक दो बार मंचों से खुद चुनाव नहीं लड़ने की बात भी कर चुके है। अब उन्होंने आकाश को आईडीसीए का अध्यक्ष बनवाकर उनके लिए क्रिकेट की राजनीति की राह आसान की है। आकाश फिलहाल विजयवर्गीय का विधानसभा क्षेत्र भी देख रहे है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें