फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: हिन्दू संगठन का दावा-30 मुस्लिमों ने किया धर्म परिवर्तन, प्रशासन के पास नहीं सूचना

Fri, 28 Jun 2024 07:19 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

शुक्रवार को खजराना मंदिर में कुछ महिला व पुरुषों से सामुहिक पूजा कराई गई। इस दौरान मौके पर राधे-राधे बाबा, विहिप नेता संतोष शर्मा व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। पूजा के बाद बताया गया यह 30 लोग मुस्लिम थे, जो अब हिन्दू बन गए।
विज्ञापन
खजराना मंदिर में कुछ लोगों को धर्म परिवर्तन कराया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के खजराना मंदिर में 30 मुस्लिमों को पूजा कराकर हिन्दू धर्म अपनाने का मामला सामने आया हैै। हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों ने दावा किया है कि ये लोग स्वेच्छता से धर्म बदलना चाहते थे। इन लोगों को नया नाम दिया जा रहा है।

विज्ञापन


धर्म परिवर्तन के लिए एक शासकीय प्रक्रिया होती है, हालांकि उसके लिखित दस्तावेज हिन्दू नेता नहीं बता पाए। विश्व हिन्दू परिषद के प्रशासनिक प्रमुख संतोष शर्मा ने कहा है कि जो धर्म परिवर्तन करते है। वे पचास रुपयेे के स्टाॅम्प पर आवेदन देते है। यह प्रक्रिया भी की जा रही है।

शुक्रवार को खजराना मंदिर में कुछ महिला व पुरुषों से सामुहिक पूजा कराई गई। इस दौरान मौके पर राधे-राधे बाबा, विहिप नेता संतोष शर्मा व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। पूजा के बाद बताया गया यह 30 लोग मुस्लिम थे, जो अब हिन्दू बन गए। वे सभी इंदौर के अलावा देवास, सांवेर व अन्य क्षेत्रों है।

अब उन्होंनेे धर्म परिवर्तन कर लिया है और वे हिन्दू बन चुके है। उन्हे पूजा के लिए मंदिर लाया गया था। अब उन्हें नया हिन्दू नाम दिया जाएगा। दो माह पहले भी विश्व हिन्दू परिषद पदाधिकारियों की मौजूदगी में 8 लोगों ने धर्म परिवर्तन किया था। इनमे तीन खजराना क्षेत्र के थे,जबकि 5 लोग मंदसौर क्षेत्र के थे।

शुक्रवार को खजराना मंदिर में हुए आयोजन की जानकारी प्रशासन को नहीं थी,हालांकि पूजा के दौरान पुलिसकर्मी जरुर नजर आ रहे थे। इस मामले में अफसरों को कहना है कि धर्म परिवर्तन की सूचना फिलहाल प्रशासन तक नहीं आई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें