फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore:इंदौर में पुराने मेडिकल काॅलेज की ऐतिहासिक बिल्डिंग में कर डाली हैलोवीन पार्टी

Tue, 15 Oct 2024 11:05 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

दीवारों पर पेंट किए गए और मोटी कीलें भी ठोकी गई। सोमवार सुबह तक चली भूतिया पार्टी में कुछ युवक शामिल हुए थे। दीवारों पर कंकाल भी सजाए गए थे। बताते है कि सरकारी परिसर में ही डिनर परोसा गया। कुछ शराब की बोतलें भी परिसर में पड़ी हुई थी।
 
विज्ञापन
दीवार पर लिख दिया ओ स्त्री कल आना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के पुराने मेडिकल काॅलेज की एेतिहासिक महत्व की बिल्डिंग को एक ग्रुप की पार्टी ने भूतिया घर बना डाला। परिसर में काफिन सजाकर कब्रिस्तान बनाए गए। खूनी फव्वारे लगाए गए। बिल्डिंग की दीवारों पर स्त्री मूवी का टायटल ‘ओ स्त्री कल आना’ लिख दिया गया। भूतों के डरावने चेहरे बनाए गए। पार्टी के लिए सरकारी बिल्डिंग के उपयोग पर सवाल उठ रहे है और मेडिकल काॅलेज प्रबंधन ने भी चुप्पी साध ली है।

 

किंग एडवर्ड मेडिकल काॅलेज की यह बिल्डिंग फ्रेंच वास्तुकला शैली में बनी है। इसे संवारने की योजनाएं भी बनी, लेकिन मूर्त रुप नहीं ले पाई। इस सरकारी बिल्डिंग का उपयोग एक निजी भूतिया पार्टी के लिए होने पर सवाल उठ रहे है। पार्टी के नाम पर बिल्डिंग को भी नुकसान पहुंचाया गया।

 

दीवारों पर पेंट किए गए और मोटी कीलें भी ठोकी गई। सोमवार सुबह तक चली भूतिया पार्टी में कुछ युवक शामिल हुए थे। दीवारों पर कंकाल भी सजाए गए थे। बताते है कि सरकारी परिसर में ही डिनर परोसा गया। कुछ शराब की बोतलें भी परिसर में पड़ी हुई थी।

विज्ञापन



इस मामले में मेडिकल काॅलेज डीन संजय दीक्षित का कहना है कि एक ग्रुप ने मेडिकल काॅलेज भवन का दौरा करने की अनुमति मांगी थी। पार्टी का मुझे पता नहीं है। कांग्रेस नेता अभिजीत पांडे ने इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव से की है। शिकायत में उन्होंने कहा कि निजी पार्टी के लिए सरकारी बिल्डिंग का उपयोग कैसे हो गया और अनुमति आखिर किस आधार पर मिल गई। इसके एवज में कितना शासकीय शुल्क लिया गया। इसका खुलासा भी मेडिकल काॅलेज प्रबंधन को करना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें