जुलूस के कारण एमजी रोड, रीगल तिराहा, हरसिद्धि, कलेक्टोरेट चौराहा सहित कई स्थानों पर बार-बार यातायात बाधित होता रहा। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल बसों को हुई,क्योकि ट्रैफिक जाम के कारण स्कूली बच्चों को उनके घरों तक छोड़ने के लिए बसें नहीं जा पा रही थी।
शहर के मध्य क्षेत्र में निकले सिख समाज के जुलूस के कारण शुक्रवार को शहर की यातायात व्यवस्था बाधित होती रही। खासकर मध्य क्षेत्र और पश्चिम क्षेत्र का हिस्सा प्रभावित हुआ, लेकिन शाम को श्रमिक क्षेत्र और मरीमाता क्षेत्र में भी वाहन गुत्थम गुत्था होते नजर आए, क्योकि मध्य हिस्से में ट्रैफिक रोके जाने के कारण इन हिस्सों में ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया।
विज्ञापन
दोपहर में ही राजवाड़ा, जवाहर मार्ग की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को रोक दिया गया था। इसके बाद पहले सुभाष मार्ग पर ट्रैफिक का लोड बढ़ा और वाहनों की कतारें लग गई।
पलासिया और विजय नगर की तरफ आने वाले वाहनों ने स्वदेशी मिल, परदेशीपुरा होते हुए जाने का रास्ता अपनाया, लेकिन ब्रिज पर भी दोपहर तीन बजे से डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। जाम से बचने के लिए वाहन चालक एमआर-4 से भागीरथपुरा मार्ग की तरफ जाने लगे, लेकिन वहां भी कुछ देर बाद ट्रैफिक रेंगता नजर आया। इन हिस्सों में ट्रैफिक को संभालने के लिए यातायात पुलिस जवान नजर नहीं अाए। ट्रैफिक जाम हटाने के लिए स्थानीय रहवासियों ने मोर्चा संभाला और यातायात को सुचारु करने की कोशिश की।
विज्ञापन
जुलूस के कारण एमजी रोड, रीगल तिराहा, हरसिद्धि, कलेक्टोरेट चौराहा सहित कई स्थानों पर बार-बार यातायात बाधित होता रहा। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल बसों को हुई,क्योकि ट्रैफिक जाम के कारण स्कूली बच्चों को उनके घरों तक छोड़ने के लिए बसें नहीं जा पा रही थी और पालकों को परेशान होना पड़ा।