फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर से लक्ष्यद्वीप के लिए उड़ान 31 मार्च से, बैंगुलरु की उड़ान होगी इंदौर से कनेक्ट

Thu, 21 Mar 2024 06:41 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर से लक्ष्यद्वीप तक के हवाई सफर मेें 35 हजार रुपये का किराया लगेगा। जादौन के अनुसार अभी लक्ष्यद्वीप जाने के लिए कोच्चि से दो उड़ाने उपलब्ध है, लेकिन अब बैंगलुरु से लक्ष्यद्वीप जाने का विकल्प भी यात्रियों के पास मौजूद रहेगा।
विज्ञापन
इंदौर से लक्ष्यद्वीप के लिए नई उड़ान - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के बाद देश के पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रुप में उभरे लक्ष्यद्वीप तक जाना इंदौरवासियों के लिए भी आसान हो जाएगा। इंडिगो एयर लाइंस ने बैंगलुरु से लक्ष्यद्वीप के लिए उड़ान शुरू की है, उसे इंदौर से भी कनेक्ट किया गया है।

विज्ञापन


नई उड़ान सेवा 31 मार्च से शुरू होगी। लक्ष्यद्वीप जाने के लिए यात्रियों की सारी औपचारिकताएं इंदौर एयरपोर्ट पर ही पूरी हो जाएगी। बस उन्हें बैंगलुरु में विमान बदलना होगा। लगेज की फिर से जांच और अपलोड करने के झंझट नहीं रहेगा।

ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन आफ इंडिया मध्य प्रदेश चैप्टर के अध्यक्ष हेमेेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि इंडिगो की नई उड़ान बैंगलुरु से सुबह 10.25 बजे रवाना होगी और दोपहर एक बजे वहां पहुंचेगी। लक्ष्यद्वीप से रोज 1.20 बजे विमान उड़ान भरेगा और 3.20 बजे बैंगलुरु पहुंचेगा। इंदौर से इस उड़ान को लेने के लिए यात्रियों को इंडिगो की उड़ान सुबह 5.15 बजे बैैंगलुरु ले जाएगी।

वहां सवा तीन घंटे इंतजार करना होगा। इसके बाद लक्ष्यद्वीप के लिए उड़ान मिलेगी। शाम को इंदौर के लिए बैंगलुरु से 6.15 को उड़ान मिलेगी, जो रात 8.10 बजे इंदौर उतरेगी। इंदौर से लक्ष्यद्वीप तक के हवाई सफर मेें 35 हजार रुपये का किराया लगेगा। जादौन के अनुसार अभी लक्ष्यद्वीप जाने के लिए कोच्चि से दो उड़ाने उपलब्ध है, लेकिन अब बैंगलुरु से लक्ष्यद्वीप जाने का विकल्प भी यात्रियों के पास मौजूद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें