फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में पांच स्टूडेंट फूड पाॅॅयजनिंग का शिकार, अस्पताल मेें भर्ती

Wed, 03 Jul 2024 01:34 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

नवलखा क्षेत्र में बीमार हुए स्टूडेेटों के नाम शिवा पिता अशोक शुक्ला, रिया कुमारी, पायल पिता राजू पटेेल, सुुहाना पिता अफसर अली खान और नेहा पिता रामशंकर है। खाने के बाद वे रात को सोने गए तो उन्हें उल्टियां होने लगी।
 
विज्ञापन
पांच स्टूडेंट फूड पाॅयजेनिंग के शिकार हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में लगातार दूसरे दिन फूड पाॅयजनिंग का मामला सामने आया है। नवलखा क्षेत्र में फिजिकल एकेडमी के चार स्टूडेेंट इसका शिकार हुए है। इनमें चार छात्राएं है। उल्टी और दस्त के कारण उन्हें कमजोरी आने लगी।

विज्ञापन


चारों को एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया हैै। मंगलवार को युग पुरुष शाम के पांच बच्चों की मौत हो गई है। मौत की वजह भी फूड पाॅयजनिंग की बताई जा रही है। इन बच्चों को रात को खिचड़ी दी गई थी।

नवलखा क्षेत्र में बीमार हुए स्टूडेेटों के नाम शिवा पिता अशोक शुक्ला, रिया कुमारी, पायल पिता राजू पटेेल, सुुहाना पिता अफसर अली खान और नेहा पिता रामशंकर है। खाने के बाद वे रात को सोने गए तो उन्हें उल्टियां होने लगी।


इसके बाद दस्त भी होेेने लगे। एकेडमी के स्टाॅफ ने पहले गोलियां दी। हालत नहीं सुधरी तो सुबह एमवाय अस्पताल में भर्ती कर दिया। डाक्टरों का कहना है कि उनकी हालत खतर से बाहर है और जल्दी ही उन्हेेें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

फूड पाॅयजिनिंग की जानकारी मिलने के बाद खाद्य विभाग के अफसरों ने भी इसकी पड़ताल शुरू की। वे यह पता लगा रहे है कि रात को उन्होंने क्या खाया। एकेडमी मेें अन्य स्टूडेंट भी रहते है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि दूसरे छात्र भी इसका शिकार तो नहीं हुए है। मेस के सेंपल लेने भी टीम पहुंची है। सेंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें