फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore:सराफा के पुराने मकान में लगी आग, दमकलों को मौके पर पहुंचने में आई परेशानी

Fri, 15 Dec 2023 10:10 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

 दमकलों ने आग बुझाना शुरू की, लेकिन पुराना मकान होने के कारण फायरब्रिगेडकर्मी पहली मंजिल पर नहीं चढ़ पा रहे थे,क्योकि पुराने मकान में लकड़ी भी थी, इससे मकान के टूटने का खतरा था। 
विज्ञापन
सराफा के मकान में लगी आग। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के भीड़ भाड़ वाले सराफा क्षेत्र में एक पुराने मकान में शुक्रवार को आग लग गई। मकान के निचले हिस्से में एक दुकान भी थी। जिसमें रखा सामान जल गया। तंग गलियों के कारण फायर ब्रिगेड की दमकलें समय पर नहीं पहुंच पाईं। इसके चलते आग की लपटों ने मकान की पहली मंजिल को भी चपेट में ले लिया। आग लगने की घटना से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई।  

विज्ञापन


पुराने मकान पर टीन शेड लगे हुए थे। उस कारण भी आग बुझाने के लिए मशक्कत करना पड़ी। डेढ़ घंटे में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग बुझाने में तीन टैंकर पानी लगा। यह मकान सराफा बाजार और शकर बाजार के बीच है। इस मकान के नीचे चाट की दुकान और एक आइस्क्रीम पार्लर था। दोनों दुकानें जल गईं। दमकलों को घटनास्थल पर पहुंचने में काफी समय लग गया, क्योंकि सड़क पर दोपहिया वाहन पार्क थे। रहवासियों ने भी आग बुझाने की कोशिश की। इस बीच कुछ रहवासी दमकलों के गली तक पहुंचने के लिए रास्ते से वाहन हटवाते नजर आए।

डेढ़ घंटा लगा काबू पाने में
दमकलों ने आग बुझाना शुरू की, लेकिन पुराना मकान होने के कारण फायर ब्रिगेड कर्मी पहली मंजिल पर नहीं चढ़ पा रहे थे, क्योंकि पुराने मकान में लकड़ी भी थी, इससे मकान के टूटने का खतरा था। पहली मंजिल पर लगी आग टीन की चद्दर हटाकर बुझाने की कोशिश फायर ब्रिगेड का अमला करता रहा। डेढ़ घंटे की कोशिश के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। आग क्यों लगी, इसके कारणों का खुलासा नहीं हो पाया। मकान की पहली मंजिल पर कोई नहीं रहता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें