इंदौर में अब मे्ट्रो का फास्ट ट्रायल होगा।
- फोटो : अमर उजाला
इंदौर में अब मेट्रो का फास्ट ट्रायल रन लेने की तैयारी मेट्रो ट्रेन कार्पोरेशन ने की है। मेट्रो डिपो से मेट्रो स्टेशन तक पांच किलोमीटर हिस्से में मेट्रो ट्रेन व कोच को 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा कर देखा जाएगा।
दो माह के भीतर यह फास्ट रन करने का लक्ष्य अफसरों ने रखा है। पिछले साल अक्टूबर मेें विधानसभा चुनाव से पहले इंदौर मेें मेट्रो का ट्रायल रन पूर्व मुुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में किया गया था।
वर्ष 2024 सितंबर तक 17 किलोमीटर हिस्से तक मेट्रो के संचालन की घोषणा की गई थी, लेकिन इस साल मेेट्रो का संचालन संभव नहीं है,क्योकि अभी मेट्रो स्टेशन तैयार नहीं हो पाए है। सिर्फ दो मेट्रो स्टेशन ही बन पाए है। इसके अलावा चंद्रगुप्त मोर्य प्रतिमा चौराहा से विजयनगर तक मेट्रो के ट्रेक और विद्युतीकरण का काम भी अभी भी अधूरा है। इंदौर में मेट्रो के संचालन केे लिए शहरवासियों को सालभर का इंतजार करना पड़ सकता है।
तीन मेट्रो ट्रेन आ चुकी है अब तक
इंदौर में तीन मेट्रो ट्रेन आ चुकी हैै। यह बड़ौदा की एक फैक्ट्री से तैयार होकर इंदौर आई है। इंदौर में 25 मेट्रो ट्रेन चलेगी। एक ट्रेन की क्षमता 400 यात्रियों की होगी। फिलहाल इंदौर आई तीन मेट्रो ट्रेेनों के साथ फास्ट ट्रायल रन किया जाएगा।
इंदौर में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ही मेट्रो का संचालन होना है, लेकिन जहां कर्व होंगे, वहां मेट्रो की स्पीड कम होगी, ताकि यात्रियों को मोड़ पर जर्क न लगे। इंदौर के ट्रेक पर गांधी नगर डिपो केे अलावा आठलेन ब्रिज, लवकुश चौराहा और कुर्मेडी बस स्टेशन के पास ट्रेक पर कर्व है।