इंदौर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। स्कीम नंबर 136 में पांच साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने कॉलोनी के खाली प्लॉट पर दोपहर दो बजे बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गया। उसे भागता देख मां का ध्यान गया और रहवासियों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया।
विज्ञापन
घर से बच्ची को उठाया
बदहवास मां ने बताया कि बच्ची घर के बाहर खेल रही थी और वह पास में ही कुछ काम कर रही थी। जब उसने आरोपी को भागते देखा तो तुरंत दौड़कर बच्ची के पास आई। बच्ची सड़क के किनारे घायल पड़ी थी। आसपास के लोगों ने तुरंत आरोपी को पकड़ा और उसकी पिटाई करके उसे पुलिस को सौंप दिया।
घटनास्थल पर मिले खून के धब्बे
पुलिस के साथ पहुंची जांच टीम को घटनास्थल पर खून के धब्बे मिले। बच्ची को तुरंत एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि बच्ची की हालत में अभी सुधार है।
विज्ञापन
दिनदहाड़े हुई घटना से सहम गए रहवासी
स्कीम नंबर 136 शहर की एक पॉश कॉलोनी है। दिनदहाड़े हुई घटना से रहवासी भी सहम गए हैं और उनका कहना है कि अपराधियों में पुलिस का कोई डर नहीं रह गया है। अब तो बच्चों के बाहर खेलने में भी डर लगता है।
खुलेआम नशा करते हैं गुंडे
रहवासियों ने बताया कि विजय नगर क्षेत्र में नशा बहुत अधिक बढ़ गया है। जब हमने आरोपी को पकड़ा तो वह भी नशे में ही लग रहा था। क्षेत्र की सड़कों पर गुंडे खुलेआम नशा करते हैं, लेकिन पुलिस का कोई डर नहीं है। यदि इसी तरह से नशा बढ़ता गया तो अपराध भी बढ़ते जाएंगे।