फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: कोर्ट ने कहा-हुकमचंद मिल श्रमिकों के भुगतान में लाए तेजी, बनाई एक कमेटी

Tue, 23 Jan 2024 08:57 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

हुकमचंद मिल के पांच हजार से  श्रमिक और उनके परिजनों के खाते में 218 करोड़ रुपये की राशि जमा की जाना है।  मप्र गृह निर्माण मंडल ने  20 दिसंबर  को यह राशि परिसमापक के खाते में जमा कर दी है, लेकिन अभी तक श्रमिकों के खाते में पैसा नहीं आया। 
विज्ञापन
अब होगा हुकमचंद मिल के श्रमिकों को भुगतान। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हुकमचंद मिल मामले में मंगलवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट में परिसमापक ने कहा कि श्रमिकों ने अभी तक आनलाइन फार्म जमा नहीं किए है। इस कारण उनके खाते में राशि जमा नहीं हो पा रही है। श्रमिकों के वकील ने कोर्ट में बताया कि जिस तरह पिछली बार श्रमिकों के खातें में पैसा जमा हुआ था, उस प्रक्रिया के तहत तीन हजार से ज्यादा फार्म परिसमापक के समक्ष आफलाइन जमा कराए जा चुके है, लेकिन अभी तक भुगतान नहीं हुआ है,जबकि कोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान ही मजदूरों का भुगतान जल्द से जल्द करने को कहा था।

विज्ञापन


श्रमिकों की तरफ कहा गया कि श्रमिकों को आनलाइन फार्म जमा करने में परेशानी आ सकती है। आफलाइन फार्म जमा हो रहे है। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद कहा कि श्रमिकों व उनके परिवारों के खाते में राशि जल्दी दी जाए।

इसके लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की जाए, जो श्रमिकों की तरफ से प्राप्त हुए फार्म को सत्यापित करेगी। पहले उन श्रमिकों को पात्रता होगी, जो अभी तक जीवित है। इसके बाद श्रमिकों की पत्नी व अन्य वारिसों के प्रकरणों की जांच कर राशि उनके खातों में जमा होगी।
विज्ञापन

 

आपको बता दे कि हुकमचंद मिल के पांच हजार से श्रमिक और उनके परिजनों के खाते में 218 करोड़ रुपये की राशि जमा की जाना है। मप्र गृह निर्माण मंडल ने 20 दिसंबर को यह राशि परिसमापक के खाते में जमा कर दी है, लेकिन अभी तक श्रमिकों के खाते में पैसा नहीं आया।

पिछले माह एक बड़ा आयोजन भी हुआ था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चूअली जुड़े थे और श्रमिकों से बात भी की थी। श्रमिकों के अलावा अन्य देनदार बैंकों और संस्थानों को भी भुगतान हाऊसिंग बोर्ड करेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें