रानीपुरा क्षेत्र से हटाए अतिक्रमण
- फोटो : amar ujala digital
इंदौर शहर के व्यापारिक क्षेत्रों को अतिक्रमणमुक्त करने की जारी मुहिम में गुरुवार को इंदौर के रानीपुरा क्षेत्र की बारी थी। इस व्यापारिक क्षेत्र में दो-तीन फुट की दुकानें और अेाटले किराए पर देकर कब्जेधारी हजारों रुपये किराया वसूल रहे थे।
निगम के बुलडोजर क्षेत्र में घुसे तो 20 से ज्यादा कब्जे हटाकर लौटे। इस दौरान दुकानदारों ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस बल साथ होने के कारण मुहिम बाधित नहीं हुृई।
सुबह दस बजे नगर निगम मुख्यालय से रिमूवल अमला रानीपुरा पुलिस चौकी के पास पहुंचा। अमले को देख दुकानदारों में हड़कंप मच गया और उन्होंने दुकानों के बाहर रखा सामान समेटना शुरू कर दिया, लेकिन दुकानों के बाहर लोहे के शेड हटाना उनके लिए मुश्किल था। बुलडोजर के विशालकाय पंजों ने शेड हटाना शुरू कर दिए। किसी ने तीन तो किसी ने पांच फीट फुटपाथ शेड और लोहे के एंगलों से घेर लिया था।
रानीपुरा में नगर निगम ने भी कुछ अस्थाई दुकानें किराए पर दे रखी थी। वर्षों से व्यापारी दुकानों का किराया नहीं चुका रहे थे। अफसरों ने उन अस्थाई दुकानों को हटा दिया। इस दौरान व्यापारी विरोध करते रहे कि उन्हें समय दिया जाए,लेकिन अफसरों ने कहा कि वर्षों से किराया नहीं दिया गया है, इसलिए दुकान पर हक नहीं बनता है।
तीन घंटे के दौरान रिमूवल गैंग 20 से ज्यादा कब्जे हटाए। इसके बाद सकरी गलियां चौड़ी नजर आने लगी। अफसरों ने चेतावनी भी दी कि यदि दुकानों के बाहर सामान रखा गया तो फिर बगैर अल्टीमेटम के उसे जब्त कर लिया जाएगा।