कार्यक्रम में लगाया गया कटआउट जिसका विरोध हुआ।
- फोटो : अमर उजाला
इंदौर के नेहरू स्टेडियम में तलवारबाजी का रिकॉर्ड बनाने के कार्यक्रम में देवी अहिल्याबाई की तस्वीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री मोहन यादव के बड़े कटआउट के नीचे लगाई गई। इसे कांग्रेस ने देवी अहिल्या का अपमान बताते हुए आपत्ति दर्ज की तो स्टेडियम के आधे कटआउट हटा लिए गए।
कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने कहा कि देवी अहिल्या की तस्वीर नेताओं के कदमों पर लगाकर प्रदेश सरकार ने इंदौरवासियों की आस्था को ठेस पहुंचाने का काम किया है। देवी अहिल्या का अपमान किया गया। सरकार महिला अपराधों को रोकने में नाकाम है ही और अब महान हसियों का अपमान भी कर रही है। इस आयोजन में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हुए और लाडली बहना योजना की किस्त जारी की।
20 से ज्यादा कटआउट हटे
इंदौर के नेहरू स्टेडियम में तलवारबाजी में रिकॉर्ड बनाने का कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बड़े-बड़े कटआउट लगाए गए थे। इन काटआउट के साथ ही देवी अहिल्याबाई होलकर की तस्वीर भी लगाई गई थी, लेकिन ये तस्वीर कटआउट में पीएम और सीएम के पैरों के पाास लगाई गई थी। इस कारण देवी अहिल्या का कद पीएम और सीएम से छोटा हो गया। इस पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज कराते हुए सरकार का विरोध किया। कांग्रेस नेताओं ने इसे हरकत को देवी अहिल्या का अपमान बताया। इस कार्यक्रम में स्टेडियम में 20 से ज्यादा कटआउट लगाए गए थे। कांग्रेस की आपत्ति के बाद आयोजकों ने ताबड़तोड़ आधे कटआउट हटा दिए।