फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: सड़क निर्माण की किस्त जारी करने के लिए पंचायत लेखापाल ने मांगी घूस, रंगे हाथों पकड़ा

Sat, 09 Nov 2024 04:23 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

फरियादी अजनारे ग्राम पंचायत बलवारी कला में सरपंच प्रतिनिधि है। गांव में सड़क निर्माण के लिए दस लाख रुपये पंचायत ने मंजूर किए थे, लेकिन घूसखोर लेखापाल उसके लिए भी रिश्वत मांग रहा था। इससे परेशान प्रतिनिधि ने शिकायत की थी।
विज्ञापन
घूसखोर लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार जिले के गंधवानी में इंदौर से पहुंची लोकायुक्त टीम ने जनपद पंचायत में पदस्थ घूसखोर लेखापाल को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। सड़क निर्माण की दूसरी किस्त जारी करने 40 हजार की रिश्वत सरपंच प्रतिनिधि से मांगी थी। प्रतिनिधि ने लोकायुक्त पुलिस को इसकी शिकायत की। इसके बाद जांच शुरू हुई।

 

 

शिकायत सही पाए जाने पर लोकायुक्त टीम ने घूसखोर जनपद पंचायत के  लेखापाल मनोज बैरागी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और जैसे ही उनसे सरपंच प्रतिनिधि गुलाब सिंह अजनारे से कार्यालय के कक्ष में 40 हजार रुपये की रिश्वत ली।

 

लोकायुक्त पुलिस ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस को देखते ही घूसखोर अफसर हक्का-बक्का रह गया और खुद को बेगुनाह बताने लगा, लेकिन अफसरों ने उसके हाथ धुलवाए तो नोटों में लगे केमिकल का कलर उसके हाथों में पाया गया। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

 

दस लाख रुपय में मंजूर हुआ था सड़क निर्माण

फरियादी अजनारे ग्राम पंचायत बलवारी कला में सरपंच प्रतिनिधि है। गांव में सड़क निर्माण के लिए दस लाख रुपये पंचायत ने मंजूर किए थे, लेकिन घूसखोर  लेखापाल उसके लिए भी रिश्वत मांग रहा था। इससे परेशान प्रतिनिधि ने शिकायत की थी।जिसमें कहा गया कि मांग पत्र जारी करने के एवज में लेखपाल 40 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। अंतिम किस्त के तीन लाख रुपये जारी होना थे, लेकिन जानबूझ कर उसमे देरी की जा रही थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें