गुर्जरखेड़ा में आरोपियों के अवैध निर्माण ढहाने की कार्रवाई की जा रही है।
- फोटो : अमर उजाला
घर तोड़ने पहुंचा बल
क्षेत्र में रातभर गहमागहमी का मौहाल रहा। गुरुवार सुबह प्रशासन द्वारा घटना में चिन्हित आरोपियों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। एडीएम पवन जैन और बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन आठ जेसीबी सहित मौके पर है। गुर्जरखेड़ा में आरोपियों के अवैध निर्माण ढहाने की कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्रीजी के स्पष्ट निर्देश हैं कि कहीं पर भी अपराधियों और क़ानून हाथ में लेने वालों को बख़्शा नहीं जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि इंदौर ज़िले में अपराधियों और क़ानून हाथ में लेने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एडीएम पवन जैन ने बताया है कि कल रात हुई घटना में युवक सुजीत ठाकुर की मृत्यु के बाद सात आरोपियों को चिन्हित कर उनके द्वारा किए गए अवैध निर्माण ढहाने की कार्रवाई की जा रही है।
मप्र के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मामले में कहा है कि अपराधी कितना भी बड़ा हो उसे बख्शा नहीं जाएगा। इंदौर के महू के किशनगंज की घटना के मुख्य आरोपी राजू खटीक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ आरोपियों को चिन्हित कर उनके अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया है।