फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Bawadi Accident: धर्मगुरु बोले जीवन देने वाले जलस्त्रोतों पर अतिक्रमण से हुआ हादसा

Sat, 01 Apr 2023 06:35 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे धर्म प्रमुख, मृतकों की आत्माओं की शांति के लिए की प्रार्थना
विज्ञापन
इंदौर बावड़ी हादसा - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के धर्मगुरु शनिवार को इंदौर के बेलेश्वर महादेव मंदिर हादसे के घायलों और मृतकों के परिजन से मिलने एप्पल अस्पताल पहुंचे। इनमें खजराना गणेश मंदिर के पंडित अशोक शर्मा, इंदौर शहर काजी डॉक्टर इशरत अली, क्रिश्चियन मिशनरी के प्रमुख बिशप चाको और गुरु सिंह सभा के महासचिव जसबीर सिंह गांधी शामिल थे। सभी धर्म प्रमुखों ने पीड़ितों के जल्द स्वस्थ होने एवं मृत आत्माओं को शांति प्रदान करने के लिए प्रार्थना भी की।
विज्ञापन


जल स्त्रोतों पर अतिक्रमण से हुआ नुकसान
सभी धर्मगुरुओं ने इस हादसे में लापरवाही के लिए इंदौर नगर निगम को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि जो जल स्त्रोत लोगों के जीवन बचाने के काम आते हैं वह अतिक्रमण के कारण लोगों की मौत का कारण बन रहे हैं। इसलिए नगर निगम को चाहिए कि वह जल्द से जल्द तमाम जल स्त्रोतों को दोबारा जीवित करे जिससे लोगों को शुद्ध पानी मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें