फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: गरबे में वीडियो बना रहे थे दो युवकों को बजरंगियों ने पकड़ा, आईडी से हुई पहचान उजागर

Fri, 04 Oct 2024 12:44 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पहले बजरंग दल पदाधिकारियों ने उनके वीडियो डिलीट कराए। फिर उनकी जानकारी निकाली। गलत नाम बताने पर बजरंगियों ने उनकी पिटाई भी कर दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस जवानों ने उन्हें भीड़ से निकाला और थाने ले गए।
विज्ञापन
गरबा पांडाल से पकड़े गए युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के रावजी बाजार क्षेत्र के गरबा पांडाल से बजरंग दल की एक टोली ने दो युवकों को गरबा कर रही युवतियों के वीडियो शूट करते हुए पकड़ा। दोनो पांडाल में खड़े होकर देर तक वीडियो बना रहे थे। वहां खड़े बजरंग दल कार्यकर्ता सर्तक हुए और उन्हें वीडियो बनाने से रोका।

 

दोनों के नाम पूछे तो एक युवक ने अपना नाम नाम वैभव और दूसरे ने अनुज बताया। जब उनसे आधार कार्ड मांगा गया तो पता चला कि उनके नाम तामीर और रिहान है। इसके बाद दोनो को पुलिस के हवाले कर दिया गया। दोनो के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराएं लगाई गई।

विज्ञापन

 

बजरंग दल की अलग-अलग टोलियां बनी है जो शहर में हो रहे गरबा स्थलों पर तैनात है और गरबा करने वालों व देखने वालो पर निगरानी रख रही है, ताकि लव जेहाद के मामलों को रोका जा सके। इसी कड़ी में रावजी बाजार क्षेत्र के गाड़ी अड्डा में चल रहे गरबों के पांडाल में दो युवक टोली को दिखे, जो वीडियो बना रहे थे।


पहले बजरंग दल पदाधिकारियों ने उनके वीडियो डिलीट कराए। फिर उनकी जानकारी निकाली। गलत नाम बताने पर बजरंगियों ने उनकी पिटाई भी कर दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस जवानों ने उन्हें भीड़ से निकाला और थाने ले गए। युवकों का कहना था कि वे सिर्फ गरबा देखने आए थे। उनका इरादा कुछ गलत नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें