फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: काॅपर केबल तकनीक वाले 11 हजार लैंडलाइन कनेक्शन इंदौर में होंगे बंद,बीएसएनएल को भारी पड़ रहा रखरखाव

Wed, 17 Apr 2024 09:19 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

फायबर ऑप्टिकल वाले प्लान उपभोक्ता के लिए महंगे साबित हो रहे है और कनेक्शन कराने के लिए भी उन्हें दो से ढाई हजार रुपये की राशि खर्च होती है, हालांकि बीएसएनएल काॅपर कनेक्शन से ऑप्टिकल फायबर में शिफ्ट होने वाले कनेक्शनधारियों को मार्डम मुफ्त दे रहा है।
विज्ञापन
बीएसएनएल इंदौर में 11 हजार कनेक्शन करेगा बंद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) इंदौर में 11 हजार काॅपर केबल तकनीक वाले लैंडलाइन की सुविधा बंद करने जा रहा है। उन कनेक्शनों को ऑप्टिकल फायबर में शिफ्ट किया जा रहा है। उपभोक्ताअेां को काॅपर केबल लैंडलाइन के प्लान सस्ते पड़ते थे, लेकिन बीएसएनएल को उनका रखरखाव भारी पड़ रहा है।

विज्ञापन


11 हजार कनेक्शनों के संचालन के लिए शहर में 30 से ज्यादा एक्सचेंज है। जिनके रखरखाव पर कंपनी को लाखों रुपये का खर्च हो रहा है,जबकि 11 हजार कनेक्शनों से प्राप्त राजस्व से एक्सजेंच के बिजली बिलों का भुगतान हो रहा था। घाटे का सौदा होने के कारण कंपनी ने काॅपर लाइन वाले लैंडलाइन कनेक्शन बंद करने का फैसला लिया है।

फायबर ऑप्टिकल वाले प्लान उपभोक्ता के लिए महंगे साबित हो रहे है और कनेक्शन कराने के लिए भी उन्हें दो से ढाई हजार रुपये की राशि खर्च होती है, हालांकि बीएसएनएल काॅपर कनेक्शन से ऑप्टिकल फायबर में शिफ्ट होने वाले कनेक्शनधारियों को मार्डम मुफ्त दे रहा है। अफसरों का कहना है अभी शहर में आठ हजार से ज्यादा कनेक्शन शिफ्ट किए गए है। जब पूरे कनेक्शन शिफ्ट हो जाएंगे तो काॅपर केबल तकनीक वाले एक्सचेंज बंद कर दिए जाएंगे।

आपको बता दे कि जब काॅपर केबल वाले लैंडलाइन व ब्राडबैंड कनेक्शन बीएसएनएल ने दिए थे तो प्लान काफी किफायती थे। ज्यादातर उपभोक्ता बीएसएनएल की ऑप्टिकल फायबर कनेक्शन में रुचि नहीं ले रहे है, वे कनेक्शन कटवा भी रहे है। उपभोक्ता कंपनी के दूसरे विकल्प को चुने, इसके लिए कुछ नए प्लान भी कंपनी ने तैयार किए है। उनके इंस्ट्रालेशन जांच का भी कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें