फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: भारत-यूएई के बीच बिजनेस बढ़ाएगा 400 इंदौरियों का समूह, अबुधाबी-दिल्ली से निकलेंगे समस्याओं के हल

Wed, 14 Jun 2023 06:07 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

व्यापार को बेहतर करने के लिए बनाया इंदौरी इंटरनेशनल बिजनेस नेटवर्क, यूएई के 400 प्रोफेशनल्स जुड़े
 
विज्ञापन
आर्गेनाइजिंग कमेटी के सदस्य - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से यूएई में भारतीयों का सम्मान बहुत बढ़ा है। न सिर्फ बिजनेस करना आसान हुआ है बल्कि मंदिरों के लिए जमीन मिलना, आम जीवन से जुड़ी समस्याओं के समाधान निकालना भी आसान हुआ है। यह बातें इंदौरी इंटरनेशनल बिजनेस नेटवर्क के सदस्यों ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में बताईं। उन्होंने कहा कि बेहतर संवाद से कैसे समाधान निकलते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएई में इसका उदाहरण पेश किया है। बिजनेस नेटवर्क की पहली मीटिंग की आर्गेनाइजिंग कमेटी के सदस्य अजय कासलीवाल, प्रेम भाटिया, नीलेश जैन, अमिताभ शर्मा, नसीरुद्दीन खान, मनोज झरिया, अंजु भाटिया और आशीष सिंह ने इन विषयों पर चर्चा की। 
विज्ञापन


इंदौर के साथ धार, देवास, उज्जैन और रतलाम के बिजनेस प्रोफेशनल्स को जोड़ा
हाल ही में भारत-यूएई के बीच बिजनेस बढ़ाने के उद्देश्य से इंदौरी इंटरनेशनल बिजनेस नेटवर्क की स्थापना की गई है। इसमें इंदौर, उज्जैन, धार, देवास, रतलाम के 400 बिजनेस प्रोफेशनल्स जुड़े हैं। इसकी स्थापना का मुख्य उद्देश्य बिजनेस में आ रही जटिलताओं को हल करना और बेहतर नीतियों का निर्माण करना होगा। साल में दो बार मीटिंग आयोजित की जाएंगी और कोर टीम इसमें निकलने वाले निष्कर्ष को अबुधाबी और भारत के आफिशियल्स के सामने रखेंगी। 

इंदौर के तीन हजार लोग यूएई में, पूरी जनसंख्या के 35 प्रतिशत भारतीय 
मनोज ने बताया कि इंदौर के तीन हजार लोग यहां पर रहते हैं। सभी बिजनेस और शीर्ष नौकरियों में शामिल हैं। भारत और यूएई के बीच एक्सपोर्ट इम्पोर्ट में पहले कई दिक्कतें थी जो अब धीरे धीरे समाप्त होती जा रही हैं। न सिर्फ नियम आसान हुए हैं बल्कि बेहतर भविष्य के लिए हमसे नियमित संवाद भी किया जा रहा है और हमारी बातें भी ध्यान से सुनी जा रही हैं। एक्सपोर्ट इम्पोर्ट में कई तरह की छूट मिलने से बिजनेस में वृद्धि हुई है। 
विज्ञापन


पीएम मोदी की यात्रा के बाद मंदिर के लिए मिली 27 एकड़ जमीन
साल 2015 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पहले आधिकारिक दौरे पर यूएई गए थे तब वहां स्वामीनारायण मंदिर बनाने के लिए जमीन देने का ऐलान किया गया था। बाद में यूएई ने मंदिर के लिए 27 एकड़ जमीन दी जिसका काम जोरशोर से चल रहा है। अगले साल मंदिर का काम पूरा हो जाएगा और इसे सभी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें