इंदौर में स्कूलों का समय बदला।
- फोटो : SOCIAL MEDIA
इंदौर में बढ़ते तापमान को देखते हुए प्रशासन ने नर्सरी से बारहवीं तक की कक्षा का समय बदला है। रविवार कलेक्टर ने यह आदेश जारी किया, जो सभी स्कूलों पर लागू रहेगा। आदेश 29 अप्रैल तक केे लिए रहेगा।
कलेक्टर इलैया राजा टी ने जारी आदेश में कहा कि शहर मेें लगाातर तापमान बढ़ता जा रहा है। इससे विद्यार्थियों केे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसे देखते हुए 29 अप्रैल तक नर्सरी से बारहवीं तक सभी कक्षाएं सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होगी। यह आदेश 24 अप्रैल से लागू होगा और 29 अप्रैल तक मान्य रहेगा। यह आदेश परीक्षा व मूल्याकंन कार्य पर लागू नहीं होगा।
29 अप्रैल के बाद ज्यादातर स्कूलों में गर्मी की छुटि्टयां लगेेगी, इसलिए आदेश पांच दिन के लिए जारी किया गया है। आपको बता दे कि ठंंड के दिनों में कक्षाअेां का समय बदलने का आदेश तो कई बार जारी हो चुकी है, लेकिन प्रशासन ने पहली बार गर्मी के समय स्कूलों का समय बदला है।