फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर मेें युवक सड़क पर दौड़ता रहा, हत्यारे चाकू मारते गए

Mon, 26 Jun 2023 11:28 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

गांधी नगर मेन रोड पर एक बाइक सवार युवक को कुछ युवकों ने घेर लिया। एक युवक ने चाकू निकाला और वार कर दिया। शरीर से खून निकलता देख घायल युवक ने जान बचाने के लिए भागने की कोशिश की, लेकिन चाकू मारने वाले युवक के दूसरे साथियों ने घायल को घेर लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के गांधी नगर क्षेत्र में एक युवक की छह-सात लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। युवक को पहले पेट पर एक बदमाश ने चाकू से वार किया। दूसरे वार से बचने के लिए लहुलुहान हालत में युवक सड़क पर दौड़ता रहा,लेकिन आरोपियों ने उसका पीछा किया और चाकू से उसकेे शरीर पर वार करते रहे। इस घटना को राह चलते कई लोगों ने देखा, लेकिन कोई घायल युवक को बचाने नहीं आया। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

गांधी नगर मेन रोड पर एक बाइक सवार युवक आयुष स्वामी को कुछ युवकों ने घेर लिया। एक युवक ने चाकू निकाला और आयुष पर वार कर दिया। चाकू पेट के उपरी हिस्से में लगा। शरीर से खून निकलता देख घायल ने जान बचाने के लिए भागने की कोशिश की, लेकिन चाकू मारने वाले युवक के दूसरे साथियों ने घायल आयुष को घेर लिया। इस बीच फिर उस पर चाकू से वार किए गए।

विज्ञापन


वह जान बचाने की मिन्नत भी करता रहा, लेकिन बदमाशों का दिल नहीं पसीजा। घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी गांधीनगर क्षेत्र के ही है और कुछ अरोपियों का आपराधिक रिकार्ड भी है।

पुराना विवाद था

पुलिस के अनुसार मृतक आयुष और आरोपियों का पुराना विवाद था। आयुष ने पहले कुछ आरोपियों को पहले  मारा था। सोमवार को आयुष को राजीनामे के लिए बुलाया गया था, लेकिन इस दौरान विवाद हो गया और आरोपियों ने आयुष की दौड़ा दौड़ा कर हत्या कर दी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें