फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में जनसुनवाई में युवक ने पिया जहर और चिल्लाने लगा 'मैं मर रहा हूं'

Tue, 24 Jan 2023 02:18 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

कलेक्टर कार्यालय में होने वाली जनसुनवाई में पाटनीपुरा का रहने वाला नितिन नामक युवक आया था। वह बाहर बरामदे में खड़ा था और अचानक बोतल निकाली और उसमें भरे तरल पदार्थ को पीने लगा। इसके बाद वह चिल्ला कर बोला कि मैने जहर पी लिया और मैं मर सकता हुं।

विज्ञापन
जनसुनवाई में युवक ने खायाा जहर - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में हर मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में होने वाली जनसुनवाई में एक युवक ने जहर पी लिया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। वह कह रहा था, 'मुझे बचा लो, मैंने जहर पी लिया है। मैं मर सकता हूं'। उसकी आवाज सुनकर सुरक्षा गार्ड उसकी तरफ दौड़े और एंबुलैंस में एमवाय अस्पताल ले गए।

विज्ञापन


कलेक्टर कार्यालय में होने वाली जनसुनवाई में पाटनीपुरा का रहने वाला नितिन नामक युवक आया था। वह बाहर बरामदे में खड़ा था और अचानक बोतल निकाली और उसमें भरे तरल पदार्थ को पीने लगा। इसके बाद वह चिल्ला कर बोला कि मैंने जहर पी लिया और मैं मर सकता हूं। मुझे बचा लो। युवक क्या शिकायत लेकर आया था, यह भी अफसरों को नहीं मालूम, क्योंकि शिकायत बताने से पहले ही उसने जहरीला पदार्थ पी लिया। सुरक्षाकर्मी उसे उठाकर नीचे लाए और एक एंबुलैंस में एमवाय अस्पताल ले गए। एंबुलैंस में वह बेहोश हो गया। बोतल में बचा जहरीला पदार्थ कर्मचारी जांच के लिए ले गए अस्पताल ले गए।

तंबाकू और गोलियां मिलाई थी पानी में
वह घर से जो बोतल लेकर आया था, उसमें पानी में तंबाकू मिलाकर लाया था और कुछ गोलियां भी उसने खाई थी। एमवाय अस्पताल के अधीक्षक पीएस ठाकुर ने बताया कि युवक को आईसीयू में भर्ती किया गया है। उसकी हालत स्थिर है। अफसरों ने उसके परिजनों को भी सूचना दी है। अफसरों का कहना है कि युवक पहली बार ही जनसुनवाई में नजर आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें