फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: सिलिकन वैली में IET DAVV के पूर्व छात्रों का सम्मेलन नौ को, 100 से अधिक पूर्व छात्र जुटेंगे

Wed, 06 Sep 2023 02:05 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के 100 से अधिक पूर्व छात्रों का सम्मेलन कैलिफोर्निया के फ्रेमोंट में नौ सितंबर को आयोजित होगा। अमेरिका में इस संगठन का यह दूसरा सम्मेलन होगा। संगठन का पहला सम्मेलन 2022 में हुआ था। 
 
विज्ञापन
IET DAVV के पूर्व छात्रों के पहले सम्मेलन की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिलिकन वैली में IET DAVV इंदौर एल्युमनी एसोसिएशन ने नौ सितंबर को कैलिफोर्निया के फ्रेमोंट में पूर्व छात्र सम्मेलन आयोजित किया गया है। इस सम्मेलन में 100 से अधिक पूर्व छात्र शामिल होंगे, जो इस समय दुनिया की प्रतिष्ठित आईटी कंपनियों में कार्यरत हैं। सितंबर 2022 में संगठन ने पहला पूर्व छात्र सम्मेलन आयोजित किया था, जिसमें 40 से अधिक पूर्व छात्र शामिल हुए थे। 

विज्ञापन


पूर्व छात्र संगठन के प्रमुख तापस तिवारी खुद 2001 बैच के पासआउट हैं। उन्होंने बताया कि यह सिर्फ पूर्व छात्र का मिलन नहीं है। इसमें पूर्व छात्र आपसी नेटवर्क को मजबूती देंगे। प्रौद्योगिकी से जुड़ी भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए समाधानों पर भी चर्चा करेंगे। साथ ही यह सम्मेलन नए सहयोग की संभावनाएं तलाशने में मदद करेगा। उन्होंने बताया कि सिलिकन वैली में IET DAVV के पूर्व छात्र संगठन की यात्रा की अनौपचारिक शुरुआत 2013 में हुई थी। उस समय छह पूर्व छात्र आपस में मिले थे। उसके बाद से संगठन ने तेजी से विकास किया है। 2022 में जब पहला पूर्व छात्र सम्मेलन हुआ, तो उसमें IET DAVV के 40 पूर्व छात्र शामिल हुए थे। इस बार 2000 से 2015 बैच के 100 से अधिक ग्रेजुएट्स सम्मेलन में शामिल होंगे। 

इस सम्मेलन की कार्यकारी समिति में तापस तिवारी के साथ-साथ आशीष अग्रवाल, आशीष शर्मा, मृदुल बंसल, तापस जैन, हर्ष जैन, अनिरुद्ध कुलकर्णी, शिवेंद्र विवरेकर, लोकेश त्रिवेदी, संदीप गुलानी, नमिता गुप्ता, राजकुमार पगारे, अविजित बनर्जी, बृजेश वर्मा, देवेंद्र सिंह भाटिया, सौरभ बियाणी, रचित सोनी, शार्दुल ओझा, ऋचा मित्तल, आशीष गोहिल, विपिन गुप्ता, शशांक सोनी, देबजीत, ब्रजेश दवे, इरा जैन, गौरव केसवानी, निखिल, उज्जवल, सौरभ लालवानी शामिल हैं, जो सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अथक परिश्रम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


इन संगठनों में हैं IET DAVV के सदस्य
IET DAVV के पूर्व छात्र संगठन में गूगल, फेसबुक, एपल, माइक्रोसॉफ्ट, एसेंचर, टीसीएस, सीटीएस, अमेजन, पेपल, लिंक्डइन और कई अन्य प्रमुख संगठनों में कार्यरत कर्मचारी शामिल हैं। यह पूर्व छात्र निचले स्तर से एक्जीक्यूटिव स्तर तक कार्यरत हैं। तापस तिवारी ने कहा कि यह सिर्फ रीयूनियन नहीं है बल्कि हमारे लिए साथ आकर अपने अनुभव साझा करने और भविष्य संभावनाओं पर चर्चा करने का मौका है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें