इंदौर के इस्कॉन मंदिर में साड़ी कल्चर इंडिया द्वारा इंदौरी बृज होली का भव्य आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य में भजन कीर्तन के कार्यक्रम करवाए गए। साड़ी कल्चर इंडिया की फाउंडर सुनीला दुबे, को फाउंडर सोनू उदावत और रोटेरियन घनश्याम सिंह ने बताया कि इस मौके पर 600 से ज्यादा महिलाएं और बच्चे अपने परिवार के साथ शामिल हुए और इस कार्यक्रम का आनंद लिया। सभी भारतीय पारंपरिक वेशभूषा में आए और फूलों की होली का सभी ने बहुत आनंद लिया। गायिका नीता नामदेव ने भी होली के गीतों से समा बांध दिया जिसमें लोगों को खूब नृत्य करवाया।
विज्ञापन
विशेष अतिथि सांसद शंकर लालवानी रहे। मुंबई से टेलीवीजन और फिल्म की जानी मानी हस्ती और कलाकार नीलेश मालवीय ने अपनी उपस्थिति देकर प्रोग्राम में और चार चांद लगा दिए। विशेष अतिथि डीएसपी उमाकांत चौधरी, पार्षद मुद्रा शास्त्री, मंजू सोनी, सीए घनश्याम सिंग, मंजू मिश्रा, पूर्व न्यायाधीश सुचित्रा दुबे, रितु केडिया, अर्चना शर्मा, श्रद्धा पंडित, श्वेता खनूजा, प्रेरणा सक्सेना, नीता जोशी, कार्तिक, साक्षी, नंदिता, रीमा और संतोष सिंह उपस्थित रहे।