फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: हाथ पर तीन नाम लिखकर युवती ने की आत्महत्या, पुलिस तलाश रही कनेक्शन

Sat, 12 Aug 2023 04:41 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने हाथ पर दो नाम लिखे। पुलिस अब इन नामों का कनेक्शन तलाश रही है।
 
विज्ञापन
हाथ पर लिखे नामों का राज तलाश रही पुलिस। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को उसके हाथ पर दो नाम लिखे मिले हैं। पुलिस जांच कर रही है कि युवती की आत्महत्या से इन नामों का क्या संबंध है। मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का है। 
विज्ञापन


तेजाजी नगर पुलिस ने बताया कि नई बस्ती में रहने वाली 22 साल की पल्लवी पिता मोहनलाल ने आत्महत्या कर ली। उसे फांसी के फंदे से उतारकर एमवाय अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। आत्महत्या से पहले उसने अपने हाथ पर पेन से खुद के नाम के साथ रोहित और कालू दो लोगों के नाम लिखे हैं। फिलहाल युवती द्वारा आत्महत्या करने का कारण का तो पता नहीं चला है लेकिन जांच की जा रही है कि इन दोनों नामों का युवती की आत्महत्या से क्या कनेक्शन है। 

सुसाइड नोट में अलग ही कहानी
पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट में किसी का जिक्र नहीं हैं। नोट में युवती ने लिखा है कि वह खुद की मर्जी से यह कदम उठा रही है। इस कदम को उठाने के पीछे का उसने कोई कारण नहीं लिखा है। 
विज्ञापन


बढ़ रहे आत्महत्या के मामले
इंदौर में युवाओं द्वारा आत्महत्या करने के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। प्रेम प्रसंग, नशा, करियर में असफल होना और अन्य छोटी छोटी बातों पर भी युवा डिप्रेशन में चले जाते हैं और गलत कदम उठा लेते हैं। इसके लिए शहर में कई सामाजिक संस्थाएं काम भी कर रही हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें