फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore:केदार नाथ के पट खुलते ही गूंजे इंदौरी ढोल, 40 ढोल वादकों ने बनाया वर्ल्ड रिकार्ड

Thu, 27 Apr 2023 09:47 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

 केदारनाथ में हनुमंत भगवान ध्वज के कलाकारों ने  प्रस्तुतियां दीं।11 हजार 700 फीट की ऊंचाई पर कड़ाके की ठंड के बीच ढोल बजाए। सबसे ऊंची जगह पर ढोल ताशे बजाने का रिकॅार्ड भी बनाया।
विज्ञापन
इंदौर के कलाकारों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। केदारनाथ के कपाट खुलने के दौरान वहां इंदौर के युवा भी छाए रहे। इंदौर के चालीस सदस्यीय दल ने कपाट खुलते ही ढोल की प्रस्तुति देकर माहौल का भक्तिमय कर दिया। युवकों के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी ढोल बजाए।

विज्ञापन


केदारनाथ में हनुमंत भगवान ध्वज के कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। 11 हजार 700 फीट की ऊंचाई पर कड़ाके की ठंड के बीच सबसे मुश्किल हालातों शिव के भजनों पर आधारित धुनों पर ढोल बजाए। सबसे ऊंची जगह पर ढोल ताशे बजाने का रिकॉर्ड बनाने का दावा भी कलाकारों ने प्रस्तुत किया और वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन में अपना नाम भी दर्ज करा लिया। दल में 12 वर्ष से 35 वर्ष तक के कलाकार शामिल थे।

दल के प्रमुख शशांक सुरोशे ने बताया कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से हमने केदारनाथ मंदिर में प्रस्तुति की अनुमति मांगी थी। सरकार की तरफ से अनुमति मिलते ही इंदौर से 40 कलाकार केदारनाथ जा पहुंचे। कपाट खुलने के पहले पूरी टीम ने माइनस 5 डिग्री तापमान और 6 फीट बर्फ की बीच अपनी प्रस्तुति के लिए पूरी तैयारी की।
विज्ञापन


समूचा केदारनाथ गुंजायमान हो गया
इसके बाद केदारनाथ धाम के कपाट खुले तो ढोल ताशों की गूंज से पूरा केदारनाथ धाम गुंजायमान हो गया। सुरोशे ने बताया कि मुश्किल हालात में पहली बार 25 किलो के ढोल ताशों के साथ पूरी टीम ने प्रदर्शन किया। टीम के कई सदस्यों की ऊंचाई के कारण तबीयत भी खराब हुई, लेकिन हमारी टीम ने हौसला नहीं हारा। बर्फबारी के बीच भी अपनी प्रस्तुति दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें