फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Crime: करुणा की आत्महत्या के लिए चार जिम्मेदार, 10 दिन बाद पुलिस ने की एफआईआर

Thu, 10 Nov 2022 01:05 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

करुणा शर्मा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने चार लोगों को जिम्मेदार माना। करुणा ने अपने 10 पेज के सुसाइड नोट में चारों लोगों के नाम लिखे थे।  कर्ज और प्रताड़ना से तंग आकर इंटीरियर डिजाइनर करुणा ने आत्महत्या की थी।

विज्ञापन
सुसाइड करने वाली करुणा - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में करुणा शर्मा सुसाइड केस में पुलिस ने चार लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने केस दर्ज करने में 10 दिन का समय लिया। इनमें तीन महिलाएं शामिल है, हालांकि करुणा ने चार से ज्यादा लोगों के नाम अपने सुसाइड नोट में लिखे थे। पुलिस जांच के बाद अन्य लोगों के नाम भी जोड़ सकती हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों के नाम प्रमिला अत्रिवाल, इंटीरियर डिजाइनर आदित्य अग्रवाल, कृष्णा सोनी, मोना शर्मा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी फिलहाल नहीं हुई है। प्रमिला बिल्डर हेंमत अत्रिवाल की पत्नी है। वह बीसी चलाती है। करुणा ने बीसी में एक करोड़ से ज्यादा की राशि डाल रखी थी, लेकिन प्रमिला रुपये लौटा नहीं रही थी। करुणा ने कई लोगों से रुपये ले रखे थे। वे लोग रुपये लौटाने पर दबाव बना रहे थे। इससे परेशान होकर करुणा ने आत्महत्या कर ली थी। आदित्य अग्रवाल करुणा पर रुपये लौटाने का दबाव बना रहा था। कुछ दिनों पहले आदित्य ने करुणा के घर जाकर तोड़फोड़ की थी और करुणा के पति उत्तम शर्मा को मारने की धमकी भी थी।


पति ने भिलाई में देखा था आत्महत्या का फुटेज
पति उत्तम परेशानी में न उलझे, इसलिए करुणा ने उन्हें भिलाई भेज दिया था। जिस समय अरुणा ने आत्महत्या की। तब उत्तम उसे फोन कर रहे थे। बात नहीं होने पर उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी के फुटेज मोबाइल पर देखे तो करुणा फांसी के फंदे पर झूल रही थी। उन्होंने अपने पड़ोसियों को घर भेजा। कालोनी में रहने वाली एक नर्स ने आकर करुणा की नब्ज देखी, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

10 पेजों के सुसाइड नोट में लिखी आपबीती

विज्ञापन

करुणा के कमरे से पुलिस ने 10 पेजों का सुसाइड नोट बरामद किया था। जिसमें उसे अपनी आपबीती लिखी थी। करुणा ने आत्महत्या के जिम्मेदारों को सजा देने की बात भी लिखी थी।


विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें