फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: नए कलेक्टर इलैयाराजा टी ने किया पदभार ग्रहण, बोले-इंदौर मुख्यमंत्री के सपनों का शहर

Wed, 09 Nov 2022 09:37 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के नए कलेक्टर ने कहा कि प्रोजेक्टों के लिए आवश्यकता होने पर नियमानुसार बाधक निर्माण तोड़े जाएंगे।
विज्ञापन
कलेक्टर इलैयाराजा टी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में कलेक्टर इलैयाराजा टी ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। मालवा क्षेत्र में यह उनकी पहली पोस्टिंग है। अभी तक वे भिंड, ग्वालियर और जबलपुर क्षेत्र में रह चुके है। बुधवार को उन्होंने खजराना मंदिर जाकर आशीर्वाद लिया। फिर पदभार ग्रहण करने कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। 

विज्ञापन

पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि इंदौर मुख्यमंत्री के सपनों का शहर है। प्रोजेक्टों के लिए आवश्यकता होने पर नियमानुसार बाधक निर्माण तोड़े जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगले महीने इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन, इन्वेस्टर्स समिट होगी। इससे शहर की ब्रॉडिंग भी होगी। हमारी कोशिश होगी कि तय समय में काम पूरे हो सके।

उन्होंने कहा कि शहर में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य शुरू हो गया है,जो आठ दिसंबर तक चलेगा। इस अवधि में लोग नए नाम जुड़वा सकते हैं। नाम और अन्य गलतियों को भी इस दौरान ठीक किया जाएगा। जो नए नाम जोड़े या हटाए जाएंगे, उसकी सूची हर सप्ताह हम राजनीतिक दलों को भी देंगे। पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर ने स्टैडिंग कमेटी की बैठक ली। जिसमें निर्वाचन कार्य से जुड़ी रूपरेखा बनाई।
विज्ञापन


इलैयाराज के सामने यह होगी चुनौतियां

  • दो महीने बाद शहर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन है। कम समय में शहर का सौंदर्यीकरण के लिए विभागों का तालमेल कलेक्टर को बनाना होगा।
  • चुनावी साल में राजनीतिक आंदोलन भी काफी होते है। ऐसे में जनप्रतिनिधि और विपक्ष के नेताओं से भी कलेक्टर को तालमेल रखना होगा।
  • शहर में मेट्रो ट्रेन, लाइट हाउस प्रोजेक्ट, नई आवासीय स्कीम जैसे प्रोजेक्टों की तरफ भी नियमित ध्यान देना होगा।4मनीष सिंह ने शहर में नशा बेचने वालों और माफिया के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। पुराने अभियानों को भी कलेक्टर को बरकरार रखना होगा, ताकि यह संदेश न जाए कि माफिया के खिलाफ प्रशासन का रुख नर्म हो गया। 
सिंह को अप्रवासी सम्मेलन का जिम्मा

शहर के पूर्व कलेक्टर मनीष सिंह को सरकार ने प्रवासी भारतीय सम्मेलन का जिम्मा दिया है। बुधवार को जारी आदेश में उन्हें वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ प्रवासी भारतीय विभाग का प्रभार सौंपा गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें